पटना। पटना के रूपसपुर पुलिस स्टेशन एरिया के महुआबाग से एक बीएमपी-05 के कांस्टेबल शशि भूषण को किडनैप कर लिया गया है। इस बाबत बीएमपी कांस्टेबल की वाइफ मंजू सिंह ने किडनैप की आशंका जताते हुए पुलिस में लिखित कंपलेन की है।
यह भी पढ़ें:गुरुग्राम: बारिश से हुए जलजमाव, पानी में फंसकर तैरने लगी कैब, बचने को छत पर चढ़े पैसेंजर्स
रूपसपुर के गंगा नगर भट्ठा पर मोहल्ला निवासी बीएमपी 5 के कांस्टेबल शशि भूषण सिंह के किडनैप की जानकारी मिलते ही महकमे में सनसनी फैल गई। वहीं बीएमपी के अफसर व जवान छानबीन में जुट गए हैं। कांस्टेबल के परिजन अनहोनी की आशंका से सहमे हैं। किडनैप किये गये जवान बीएमपी-5 का कांस्टेबल शशि भूषण सिंह पहले एसटीएफ में थे।
मंजू सिंह ने पुलिस को बताया कि शनिवार को सुबह लगभग सात बजे घर से निकले थे। वह 10 बजे तक वापस नहीं आये तो उनके मोबाइल पर फोन किए तो स्वीच ऑफ आने लगा। शशि भूषण सिंह बीएमपी -5 में कांस्टेबल पोस्ट पर पटना में कार्यरत है। खोजबीन करने पर पता चला की उनके हसबैंड को शिव मंदिर महुआ बाग के पास से तीन-चार अननोन आदमी मिलकर बोलेरो में बैठाकर कहीं लेकर चले गये हैं। यह जानकारी लोकल निवासी सुनिल सिंह द्वारा दी गई।
थानाध्यक्ष रामानुज राम ने बताया कि बीएमपी पांच के कांस्टेबल शशि भूषण सिंह के लापता होने की कंपलेन मिली है। खोजबीन की जा रही है।
और भी पढ़ें
- 1150 जिलेटिन, 1064 डेटोनेटर और 38 हथियार बरामद, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई
- धनबाद: शराब पार्टी के बाद मुन्ना पांडेय की हत्या, 20 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार
- हादसा देखने निकले लोगों के लिए काल बना 18 चक्का ट्रक, एक ही परिवार के 7 की मौत
- Bihar : सीएम सम्राट चौधरी से मिलीं अक्षरा सिंह, फिर अनंत सिंह के घर पहुंचीं