- पुलिस से छीनी गयी एसएलआर व राइफल बरामद
पटना। राजधानी पटना के परसा बाजार के टड़वा मुसहरी में सोमवार की रात रेड करने गई पुलिस टीम पर शराब माफियाओं व उनके गुर्गों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडे से हमलाकर किया। एएसआइ समेत तीन पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पथराव कर पुलिस की जिप्सी को क्षतिग्रस्त कर दिया।
शराब माफियाओं द्वारा ईंट और पत्थर से हमले में एएसआइ विजय नारायण मांझी, कांस्टेबल प्रेमजीत व होमगार्ड जवान रघुनंदन ठाकुर के सिर, हाथ व पैर को कूच कर अधमरा कर दिया। जख्मी दो जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस से दो आर्म्स भी छीन ले गये। पुलिस से छीनी गई राइफल रात में ही जबकि एसएलआर को दूसरे दिन मंगलवार की सुबह में बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को कस्टडी में लिया है।
खून से लथपथ होकर जब तीनों पुलिसकर्मी गिर गये तो भीड़ उन पर टूट पड़ी। ईंट और पत्थर से तीनों जवानों पर हमला बोल उनके सिर, हाथ व पैर को कूच दिया। ईंट के वार से जहां जमादार का सिर फट गया। वहीं उनके बांये हाथ की उंगलियां लहूलुहान हो गईं। उनके आंख के पास गहरी चोट है। कांस्टेबल प्रेमजीत को ईंट से पूरी तरह से कूच दिया गया। उनका शरीर जख्म से काला हो गया है। शराब माफिया के साथ हमलावर भीड़ पुलिस कर्मियों को तब तक पीटती रही जब तक वे बेहोश नहीं हो गये। मरा समझ कर हमलावर कांस्टेबल से लोडेड एसएलआर व होमगार्ड जवान से राइफल छीनकर फरार हो गये।
और भी पढ़ें
- 1150 जिलेटिन, 1064 डेटोनेटर और 38 हथियार बरामद, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई
- धनबाद: शराब पार्टी के बाद मुन्ना पांडेय की हत्या, 20 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार
- हादसा देखने निकले लोगों के लिए काल बना 18 चक्का ट्रक, एक ही परिवार के 7 की मौत
- Bihar : सीएम सम्राट चौधरी से मिलीं अक्षरा सिंह, फिर अनंत सिंह के घर पहुंचीं
परसा बाजार थाना के थानाध्यक्ष ट्रेनी डीएसपी ज्योति प्रिया का कहना है कि आर्म्स लूटा नहीं गया था, बल्कि हमले के दौरान वह गिर गया था, जिसे एक नशेड़ी व्यक्ति लेकर चला गया था। एसएलआर को गांव के ही पीछे खेत से बरामद कर लिया गया है। पुलिस पर हमला हुआ है। तीन जवान जख्मी हैं।