- रूपेश मर्डर केस के पीछे बड़ी साजिश
- पटना एसएसपी पर भी लगाया आरोप लगाया
- एसएसपी किसके इशारे पर बचा रहे हैं बड़े लोगों को
पटना। एक्स एमपी व जन अधिकार पार्टी सुप्रीमो पप्पू यादव ने पुलिस रूपेश मर्डर केस में पर पूरे मामले को डाइवर्ट करने के आरोप लगाया है। पटना में गुरुवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेस में पप्पू ने कहा कि पटना के एसएसपी किसके इशारे पर बड़े लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे इसकी जांच होनी चाहिए।
उन्होंने कहा मर्डर केस को लेकर पुलिस ने जो थ्योरी दी है वह साउथ की किसी फ़िल्म पटकथा जैसी है। जाप सुप्रीमो ने आरोप लगाया कि इस मामले में लीडर व अफसर के साथ कुछ पत्रकार भी शामिल है। ऋतुराज को फंसा कर बड़े लोगों को बचाया जा रहा है।
देश का पहला ऐसा मामला
पप्पू यादव ने कहा देश में यह पहला मामला है जब रोड रेज की घटना के लगभग 45 दिनों बाद बदला के लिए किसी की मर्डर होती है। पप्पू ने कहा कि पटना एसएसपी ने कहा कि इस कांड में शूटर इन्वॉल्व हैं तो क्या ऋतुराज शूटर है। फिर उसे हायर किसने किया और अगर पुलिस की थ्योरी को मानें तो यदि ऋतुराज ने रूपेश को मारा है तो वो बहुत बड़ा सरगना है। रोडरेज के चलते ऋतुराज ने कत्ल नही किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की दलील को रूपेश के परिजन भी मानने को तैयार नही हैं। प्रशासन ने सही खुलासा नही किया है। जो भी जांच हुई है उसे पब्लिक डोमेन में लाया जाए।
और भी पढ़ें
- 1150 जिलेटिन, 1064 डेटोनेटर और 38 हथियार बरामद, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई
- धनबाद: शराब पार्टी के बाद मुन्ना पांडेय की हत्या, 20 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार
- हादसा देखने निकले लोगों के लिए काल बना 18 चक्का ट्रक, एक ही परिवार के 7 की मौत
- Bihar : सीएम सम्राट चौधरी से मिलीं अक्षरा सिंह, फिर अनंत सिंह के घर पहुंचीं
नीतीश कहते हैं कि न फंसाते हैं , न बचाते हैं तो सीबीआइ जांच कराएं
पप्पू यादव ने रुपेश मर्डर की जांच सीबीआइ से कराने की मांग की है। उन्होंने कहा नीतीश कुमार कहते हैं वे किसी को ना फंसाते है ना ही बचाते हैं तो इस मामले की जांच सीबीआई से होनी चाहिए।पप्पू यादव ने एलान किया कि छह फरवरी को किसानों के समर्थन में राष्ट्रीय राजपथ को पार्टी नेता जाम करेंगे। प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह कुशवाहा, प्रेमचंद सिंह, राजेश कुमार पप्पू उपस्थित थे।