- एडीजी हेडक्वार्टर के पास मात्र 500 रुपये ही कैश
- ज्यादा पुलिस अफसरों के पास कैश कम लोन लेकर खरीदे कार-घर
- डीजी लेवल के एक अफसर के पास कोई गाड़ी नहीं
- एक डीजी आज भी एंबेसडर कार से चला रहे काम
पटना। डीजीपी एसके सिंघल बिहार बिहार कैडर के 154 आइपीएस अफसरों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक कर दिया है। अधिकांशआइपीएस अफसरों ने बहुत नगण्य कैश होने की जानकारी दी है। लेकिन बैंक अकाउंट्स में जरूर रुपये हैं। सभी अफसरों को 31 मार्च तक ऑनलाइन जानकारी शेयर करने की समय-सीमा दी गई थी।
डीजीपी समेत अधिसंख्य पुलिस अफसरों ने कर्ज लेकर मकान और कार का शौक पूरा किया है। इसके अलावा हथियारों का शौक भी आइपीएस अफसरों को खूब है। एडीजी मुख्यालय जीतेंद्र कुमार के पास मात्र पांच सौ रुपये नकद हैं। पति-पत्नी के नाम पर संयुक्त रूप से हरिद्वारा में एक भू-खंड और नोयडा में एक फ्लैट है। इसके लिए इन्होंने होम लोन लिया है।
और भी पढ़ें
डीजीपी का नोएडा और गुरुग्राम में है फ्लैट
डीजीपी एसके सिंघल के पास कैश रमक नहीं है। उनके बैंक में 18 लाख रुपये जमा हैं। डीजीपी ने फ्लैट खरीदने और बेटे की मेडिकल की पढ़ाई के लिए 1.36 करोड़ का लोन ले रखा है। डीजीपी के पास डबल बैरल गन व और नोएडा व गुरुग्राम में फ्लैट व जमीन भी है।
डीजी आलोक राज के पास एक पुरानी एंबेसडर कार
डीजी आलोक राज के नाम पर 55 लाख और वाइफ के नाम पर 26 लाख रुपये का बांड है। उनके पास .32 बोर की राइफल है। डीजल से चलने वाली पुरानी एम्बेस्डर कार है। शास्त्री नगर में लगभग दो हजार वर्ग फीट का फ्लैट भी है।
शोभा ओहटकर के पास मारुति की स्विफ्ट कार
होमगार्ड और फायर सर्विस की डीजी शोभा ओहटकर और बीएमपी के डीजी आरएस भट्टी ने भी बैंक लोन ले रखा है। शोभा ओहटकर के पास 2.29 लाख कैश है। 20 लाख के म्युचअल फंड हैं। पुणे में एक घर के अलावा पटना में एक फ्लैट है। इसके लिए 35 लाख का होमलोन लिया गया है। उनके पास एक स्विफ्ट कार भी है।
डीजी आरएस भट्टी के कोई गाड़ी नहीं
डीजी आरएस भट्टी के पास चंडीगढ़ में 1.80 करोड़ और अमृतसर में 88 लाख की पुश्तैनी जमीन है। इसमें कई लोगों की हिस्सेदारी है। भट्टी पास कोई भी ज्वेलरी नहीं है। उनकी पत्नी के पास डेढ़ किलो सोने और दो किलो चांदी के ज्वेलरी हैं। इन्होंने कार लोन ले रखा है। स्पेशल ब्रांच के एडीजी जेएस गंगवार के पांच बैंक अकाउंट में लगभग 15 लाख जमा राशि है। इनके पास कोई गाड़ी नहीं है। सौ ग्राम सोने व करीब 50 हजार के हीरे के ज्वेलरी हैं। इन्होंने घर खरीदने के लिए दस लाख का लोन लिया था। लोन जमा कर दिया है।