पटना। बिहार में कई सीनीयर आइएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। कई डिपार्टमेंट के अफसरों के कार्य में फेरबदल किया गया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह बिहार के नये विकास आयुक्त होंगे। वर्तमान विकास आयुक्त अतुल प्रसाद 28 फरवरी रिटायर हो रहे हैं।
उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। मेहरोत्रा (निदेशक चकबंदी) सामान्य प्रशासन विभाग में जांच आयुक्त एवं संसदीय कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव के भी प्रभार में भी रहेंगे।
बिहार: सीएम नीतीश कुमार ने शराब के धंधेबाजों को चेताया, बचेंगे नहीं; ड्रोन सब देख रहा, ड्रोन हेलीकाप्टर भी आया
समाज कल्याण विभाग के प्रधान सचिव संदीप पौंड्रिक को उद्योग विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। वह बियाडा और आइडा के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव विनय कुमार को योजना एवं विकास विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
और भी पढ़ें
- चतरा सांसद कालीचरण सिंह अस्वस्थ, हाल जानने पहुंचे धनबाद MP ढुल्लू महतो
- वासेपुर में फ्री हेल्थ कैंप, 48 लोगों में मिला मोतियाबिंद; मुफ्त होगा ऑपरेशन
- धनबाद में RSS का शरद पूर्णिमा उत्सव, खीर भोज में शामिल हुए विधायक राज सिन्हा
- झरिया में ‘डांडिया फिएस्टा’ की धूम, महिलाओं ने डांडिया-धुनुची से बांधा समां
भागलपुर के प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा को समाज कल्याण विभाग का सचिव बनाया गया है। समाज कल्याण विभाग के सचिव दयानिधान पांडेय को भागलपुर का प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया है। वह मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव अनुपम कुमार को बिहार विकास मिशन के मिशन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।