Advertisement

धनबाद। झारखंड में धनबाद जिले के बाघमारा के बीजेपी एमएलए ढुल्लू महतो की मां रुकवा महताइन (87)का मंगलवार की सुबह निधन हो गया। एमएलए की मां ने असर्फी हॉस्पिटल धनबाद में अंतिम सांस ली। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Jharkhand : रांची, दुमका, देवघर, पाकुड़ CJM समेत 28 न्यायिक सेवा के पदाधिकारियों का प्रोमोशन

एमएलए की मां लंबे समय से बीमार चल रही थी। पूर्व में भी इलाज के लिए दिल्ली एम्स ले जाया गया था। दो दिन पहले तबीयय बिड़ने पर उन्हें इलाज के लिए असर्फी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। एमएलए ढुल्लू महतो की मां रुकवा महताइन की निधन से पूरे कोयलांचल में शोक की लहर है। पार्थिव शरीर को हॉस्पिटल से चिटहीं स्थित आवास ले जाया गया। 

एमएलए की मां के निधन की खबर सुनकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और उनके परिवार के लोग चिटाही आवास पहुंचे। धनबाद एमपी पीएन सिंह,एमएलए राज सिन्हा, फूलचंद मंडल  समेत अन्य नेता चिटाही पहुंचकर एमएलए की मां श्रद्धांजलि दी। बीसीसीएल के अफसर समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता एमएलए के आवास पहुंचे थे। एमएलए की मां का दाह संस्कार दामोदर नदी के तेलमोच्चो शमशान घाट किया गया।रुकवा महताईन धर्म परायण महिला थी। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गयी हैं।मौके पर गिरिडीह एमपी चंद्र प्रकाश चौधरी, एमएलए बिरंची नारायाण, लंबोदर महतो, गणेश मिश्राा समेत अन्य लोग शामिल हुए।

सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुख
सीएम हेमंत सोरेन ने एमएलए ढुल्लू महतो की मां के निधन पर ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि बाघमारा से माननीय विधायक ढुल्लू महतो जी की माताजी के निधन की दुःखद खबर मिली. परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।