होम /
धनबाद / धनबाद: दिव्यांग बच्चों की स्कूल पहला कदम में विश्व श्रवण दिवस पर जागरूकता कैंप
धनबाद: दिव्यांग बच्चों की स्कूल पहला कदम में विश्व श्रवण दिवस पर जागरूकता कैंप
विश्व श्रवण दिवस के अवसर पर तीन मार्च बुधवार को जगजीवन नगर स्थित दिव्यांग बच्चों की स्कूल पहला कदम में बहरापन और सुनवाई हानि को रोकने तथा सफाई और देखभाल की जागरूकता हेतु एक कैम्प का आयोजन किया गया।
धनबाद। विश्व श्रवण दिवस के अवसर पर तीन मार्च बुधवार को जगजीवन नगर स्थित दिव्यांग बच्चों की स्कूल पहला कदम में बहरापन और सुनवाई हानि को रोकने तथा सफाई और देखभाल की जागरूकता हेतु एक कैम्प का आयोजन किया गया। डॉ गणेश चक्रवर्ती, डॉ राजकुमार, डॉ आशुतोष कुमार जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। डॉक्टरों ने जिन कारणों से लोग बहरेपन और कान के रोगों से ग्रसित होते है तथा उनके बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कैम्प का आयोजन पहला कदम तथा सरायढेला पुलिस स्टेशन के सहयोग के द्वारा किया गया। इस कैम्प का लाभ करीबन 30 से 50 लोगो ने उठाया।पहला कदम स्कूल के द्वारा समय समय पर जागरूकता कैम्प का आयोजन किया जाता है। स्कूल में आये हुए अतिथि चिकित्सकों का मोमेन्टो एवम तुलसी के पौधे देकर सम्मान किया गया। सभी अतिथियों के सहयोग हेतु पहला कदम स्कूल आभार प्रकट करता है। www.pahelakadam.in
अभय कुमार प्रिंट पत्रकारिता में लगभग 30 वर्षों का अनुभव रखने वाले एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वे Threesocieties.com के डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म और Three society Magazine में मैनेजिंग एडिटर के रूप में कार्यरत हैं।
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 1995 में धनबाद से की। मगध विश्वविद्यालय से स्नातक अभय कुमार ने अपने तीन दशक से अधिक लंबे पत्रकारिता सफर में प्रभात खबर और हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में क्राइम और राजनीतिक रिपोर्टिंग की है। झारखंड और बिहार की अपराध, राजनीति और प्रशासनिक गतिविधियों की गहरी समझ उनकी रिपोर्टिंग की सबसे बड़ी विशेषता रही है।
क्राइम जर्नलिज्म उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। उन्होंने वर्षों तक संगठित अपराध, कानून-व्यवस्था, पुलिस प्रशासन, चुनावी राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर कई महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण प्रकाशित किए हैं।
वर्तमान में अभय कुमार Threesocieties.com के लिए देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं, राजनीतिक विश्लेषण, एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल खबरों तथा समसामयिक विषयों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी लेखन शैली गहन शोध, निष्पक्षता और तथ्यों पर आधारित पत्रकारिता के लिए जानी जाती है।
पत्रकारिता के तीन दशक से अधिक के अनुभव के साथ अभय कुमार का उद्देश्य पाठकों तक सत्य, पारदर्शिता और विश्वसनीयता के सिद्धांतों पर आधारित सटीक और भरोसेमंद समाचार पहुंचाना है।