धनबाद। भारत के अग्रणी हेयर और ब्यूटी ब्रांड गीतांजलि स्टूडियो ने धनबाद के सरायढेला, पिनेकल बिल्डिंग में अपना पहला आउटलेट रविवार को लांच किया। गीताजंलि स्टूडियो का झारखंड में चौथा और देशभर में 200 से ज्यादा आउटलेट है। फेमस हेयर स्टाइलिस्ट और गीतांजलि स्टूडियो के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित इसरानी और भोजपुरी फिल्म की एकट्रेस सह सिंगर अक्षरा सिंह ने धनबाद में आउटलेट का उद्घाटन किया।
यह भी पढ़ें:Dhanbad:रसा और गोविंदपुर में सिक्स लेन के एलिवेटेड फ्लाइओवर और फुटपाथ निर्माण को मंजूरी
और भी पढ़ें
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
- पत्नी के आरोपों के बीच हटाए गए खगड़िया SP भानु प्रताप, IPS शैलेंद्र सिंह को कमान

लग्जरी सर्विस देना टारगेट:सुमित
सुमित ने कहा कि हम धनबाद में गीतांजलि स्टूडियो लाकर बेहद खुश हैं। हमारा मकसद हर किसी को बेहतरीन और किफायती लग्जरी सेवाएं देना है। इस ब्रांच के खोलने से गीतांजलि स्टूडियो का एक नया पन्ना खुल रहा है। मैं उत्साहित हूं कि यहां आने वाले सभी के दिल में अद्वितीय छाप छोड़ेंगे। उद्घाटन के अवसर पर सैलून सर्विस में 50 परसेंट तक छूट का ऑफर दिया गया है। समारोह में सैलून की सेवाओं की एक विशेष पूर्वावलोकन दिखाया गया।र सैलून की सुंदर और आलीशान डिजाइन प्रदर्शित किया गया।

उद्घाटन समारोह में धनबाद एमपी ढुलू महतो, चतरा एमपी कालीचरण सिंह, धनबाद एमएलए राज सिन्हा, झरिया एमएलए रागिनी सिंह, डीसी माधवी मिश्रा, डीएसपी डीएन बंका, शंकर कामती,अरविंद सिंह, बिजनसमैन केदारनाथ मित्तल, रीतेश शर्मा, कमल पोद्दार, रविशंकर सिंह आदि मौजूद थे।