Advertisement

धनबाद। झरिया एमएलए पूर्णिमा नीरज सिंह ने कोल इंडिया के चेयरमैन पीएम प्रसाद मुलाकात की। एमएलए ने श्री प्रसाद को सीआएल चेयरमैन पद पर सलेक्शन होने पर बधाई दी।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Jharkhand : देवघर श्रावणी मेला ड्यूटी में 8650 पुलिसकर्मियों की होगी तैनाती


एमएलए ने झरिया में आऊटसोर्सिंग कंपनियों द्वारा संचालित बीसीसीएल प्रोजेक्ट्स से हो रहे प्रदूषण पर नियंत्रण,नियमित जल छिड़काव, लोदना क्षेत्र में संचालित परियोजनाओं में कार्यरत मजदूरों का काटा गया पीएफ राशि को ससमय जमा करवाने हेतु निर्देशित करने का आग्रह किया। एमएलए ने  सीएसआर मद से विकास कार्य, पिट वाटर को पीने योग्य बनाकर क्षेत्र के लोगों को जलापूर्ति करवाने, झरिया बलियापुर रोड के निकट डीजीएमस के गाइडलाइन का उल्लंघन कर प्रोजेक्ट का कार्य संचालित कर रही कंपनी के खिलाफ कारवाई करने की मांग की है। 
उन्होंने बीसीसीएल की इजे एरिया में संचालित आउटसोर्सिंग प्रोजेक्ट की मनमानी से जान माल का नुकसान सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बीसीसीएल क्षेत्र में झारखंड रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी को जमीन उपलब्ध कराते हुए सोलर ग्रिड लगा कर आम आदमी को सस्ती दर पर बिजली उपलब्ध करवाने के संबंध में प्रस्ताव रखा।