Advertisement

धनबाद। डीवीसी जीओएमडी चार पुटकी डिवीजन के Superintendent Engineer (इंचार्ज) सुबीर कुमार दास के डीवीसी पुरानी कॉलोनी के आवास की खिड़की की ग्रिल तोड़कर चोरों ने लाखों की संपत्ति चोरी कर ली है। चोरों का दल होली की रात 10 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी कर ली है।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़े:Giridih : अवैध शराब के खिलाफ रेड करने गई पुलिस की टीम पर हमला, थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल
इंजीनियर सुबीर कुमार दास दास अपनी फैमिली के साथ होली के दिन भाई के घर सिंदरी गये हुए थे। वह नौ मार्च की सुबह लगभग 8.30 बजे सिंदरी से पुटकी लौटे तो घर का ग्रील लूटा हुआ था। घर के पिछले हिस्से की खिड़की व ग्रिल टूटा पड़ा था। दो कमरों के समान बिखरे पड़े थे। आलमारी खुली हुई थी। ज्वेलरी के खाली डिब्बे फर्श पर पड़े थे। सूचना मिलते ही पुटकी पुलिस स्टेशन की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। मौके पर पहुंचे फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट सैंपल ले गये हैं। 
Superintendent Engineer सुबीर कुमार दास ने पुलिस को दिये गये लिखित कंपलेन में  कहा है कि चोर उनकी आलमारी में रखे तीन जोड़े सोने के कंगन, एक जोड़ी सोने की चूड़ी, एक हार, दो चेन, सोने के दो सिक्के, तीन कानबाली, तीन नाकबाली, छह पीस सोने की अंगूठी, चांदी की पायल, बान्धनी, दो कीमती घड़ी, 10 हजार रुपये कैश समेत जरूरी दस्तावेज व इलेक्ट्रॉनिक्स सामान चोरी कर ले गये है। चोरी मामले में पुटकी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गयी है।