Advertisement

धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद के निरसा में फ्रंट कॉरिडोर का निर्माण किये जाने को लेकर आसनसोल रेल डिविजन द्वारा कुमारधुबी के नया नगर में बुधवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान रेल अफसरों व आरपीएफ की मौजूदगी अतिक्रमित स्थान पर बुलडोजर से आवासों को ध्वस्त किया गया।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Jharkhand: हाईकोर्ट में आर्मी की याचिका खारिज, जिमखाना क्लब के पास न्यूक्लियस मॉल बनने का रास्ता साफ

लॉ एंड ऑर्डर बनाये रखने लिए मैथन पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। एरिया में 25-30 वर्षो से यहां रह रहे लोग अपने आशियाना को टूटते देख उनके आंख से आंसुओं से भर गये। बेघर हो रहे लोगो में नेताओं के खिलाफ काफ़ी आक्रोश देखा गया। बेघर हुए लोगों ने कहा कि वे लोग लगभग 25 से 30 वर्षो से यहां रह रहे है, लेकिन यह पता नही था कि एक दिन अचानक से उनके हाथों से बनाये गये घरों को धवस्त कर उन्हें बेघर कर दिया जायेगा। लोगो ने कहा कि इस समय एमपी व एमएलए कोई नेता नही है। सभी ने झूठे आश्वासन दिए। उनका कहना है कि सरकार हमे जमीन घर देकर बेघर होने से बचा ले।

अतिक्रमण हटाओ अभियान का नेतृत्व कर रहे रेलवे के जूनियर AD 2 के अधिकारी बिनोद कुमार ने बताया कि फ्रंट कॉरिडोर निर्माण को लेकर विद्युत सब स्टेशन बनाया जाना है। इसको लेकर अतिक्रमण किए हुए घरों को हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में 39 घर को हटाया जायेगा। बाद में फ्रंट कॉरिडोर निर्माण के लिए लगभग 80 मीटर यानी 264 फिट तक अतिक्रमण मुक्त किया जायेगा। इसको लेकर पूर्व में ही लोगो को लागातार पांच बार नोटिस भेजा जा चुका है। इसके बावजूद भी लोग नही हट रहे थे। इसके कारण आज बुलडोजर से यहाँ अतिक्रमण हटाया जा रहा हैं।