धनबाद। बीसीसीएल कुसुंडा एरिया की ऐना आरके ट्रांसपोर्ट आउटसोर्सिंग प्रोजेक्ट में शनिवार को डीजल भरने के दौरान टैंकर की टंकी में विस्फोट हो गया। इसमें टैंकर हेल्पर सुनील कुमार राय आग की लपटों के बीच लगभग 20 फीट ऊपर वह उड़ कर जमीन पर गिरा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।
यह भी पढ़ें:23 माह बाद कोयला वेतन समझौता-11 के फाइनल एग्रीमेंट पर हुआ साइन
और भी पढ़ें
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
- धनबाद के धैया में चला बुलडोजर, 1.03 एकड़ वन भूमि और सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
- JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा: 11 अभ्यर्थियों से वसूले एक करोड़, लैपटॉप में मिले 24 नाम
- मधुबनी गोलीकांड: ग्रामीण की मौत पर बवाल, DM का कॉलर पकड़ा; फरार ASI पर 25 हजार इनाम

विस्फोट की आवाज सुनकर अन्य स्टाफ वहां पहुंचे और मैनेजमेंट को घटना की सूचना दी। माइंस रेस्क्यू से फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। विस्फोट का कारण भीषण गर्मी बताया जा रहा है। हेल्पर की मौत से आक्रोशित कर्मियों ने ऐना आउटसोर्सिंग का काम तीन घंटे तक ठप कर दिया। मृतक के आश्रित को नियोजन व मुआवजा की मांग करते हुए बॉडी के साथ धरना पर बैठ गये।
मुआवजा व नियोजन पर सहमति के बाद उठी बॉडी
घटना सूचना पर बीजेपी लीडर रागिनी सिंह, जनता श्रमिक संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह समर्थकों के साथ एना पहुंचे। प्रोजेक्ट अफसर प्रणब दास, जीके मेहता, एके सिंह, आउटसोर्सिंग मैनेजर शिवम शर्मा, विशाल बाला, अभिषेक सिंह, विजय राय के साथ वार्ता की। वार्ता में सहमित के अनुसार मृतक के भाई अनिल राय को तत्काल ₹75 हजार दाह संस्कार के लिए दिया गया। मैनेजमेंट ने बतौर मुआवजा 15 लाख का चेक भी दिया। मृतक के आश्रित को नियोजन देने पर सहमति जतायी। इसके बाद बोर्रागढ़ पुलिस को ब़ी को पोस्टमार्टम के लिए SNMMCH भेज दिया।
ऐसे घटी घटना
ऐना आरके आउटसोर्सिंग प्रोजेक्ट में चार तेल टैंकर हैं। बाहर से आये टैंकरों से इन टैंकरों में डीजल भरा जाता है। इसके बाद उन्हीं टैंकरों से छोटे वाहनों में डीजल भरा जाता है। आउटसोर्सिंग में बाहर से डीजल लेकर आये टैंकरों से शनिवार की शाम तक यहां के टैंकर में डीजल भरा जाना था। बाहर से डीजल लेकर आये टैंकर की पाइप को लेकर आउटसोर्सिंग टैंकर के हेल्पर सुनील ने कंपनी के टेंकर का ढक्कन जैसे ही खोला, अचानक विस्फोट हो गया। वह लगभग 25 फीट ऊपर उड़ गया। बाहर से टैंकर की पाइप और टायर में भी आग लग गयी, जिसे किसी तरह वहां के कर्मियों ने बुझाया।
बिहार के छपरा का रहनेवाला था सुनील
मृतक सुनील राय छपरा के रहमपुर का रहने वाला था। सुनील की शादी डेढ़ साल पूर्व पुष्पा देवी से हुई थी। सुनील के गांव में उसके पिता चंदेश्वर राय व मां गंगवा देवी रहती हैं। सुनील का बड़ा भाई अनिल डेढ़ साल पूर्व से यहां सुपरवाइजर का काम करता है। दोनों भाई यहां के कैंप में रहते थे।
घटना का कारण मैनेजमेंट की लापरवाही : रागिनी सिंह
बीजेपी लीडर रागिनी सिंह ने कहा है कि घटना दुखद है। मैनेजमेंट द्वारा माइंस मानकों पर कार्य नहीं किया जाता है, जिसके कारण मजदूरों की जान चली जाती है। खामियों को दुरुस्त करने की जरूरत है। यह घटना घोर लापरवाही का नतीजा है।मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।ऐना आउटसोर्सिंग के मैनेजर रवि अग्रवाल ने कहा है कि घटना से आहत हूं। कंपनी के नियमानुसार पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया गया है। नियोजन भी दिया जायेगा।