- प्रिंस खान गैंग पर लगाया था 50 लाख रुपये फिरौती मांगने का आरोप
धनबाद। धनबाद पुलिस स्टेशन एरिया के बरटांड़ दास बस्ती निवासी संतोष दास शनिवार की सुबह अपहरणकर्ताओं को चकमा देकर भागने में सफल रहा। वह भाग कर पहले अपने घर पहुंचा। घर से परिजनों के साथ धनबाद पुलिस स्टेशन पहुंचकर पुलिस को अपने किडनैपिंग और वहां से भागने की कहानी बताया।
यह भी पढ़ें:Dhanbad:खरखरी में बिजली के लिए पुलिस स्टेशन का घेराव, असमाजिक तत्वों ने की बामबाजी, हवाई फायरिंग, कई घायल
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
ऑटो ड्राइवर संतोष दास ने बताया कि शुक्रवार को दो युवक उसे बरटांड में मिले थे। युवकों ने बरवाअड्डा के पांडे बरवा से गोविंदपुर जाने के लिए ऑटो बुक किया। कहा कि पांडे बरवा से परिवार के लोगों को लेकर गोविंदपुर बाजार में छोड़ना है। संतोष के अनुसार जब वह अपना ऑटो लेकर पांडे बरवा पहुंचा तो वहां पहले से अन्य आठ युवक मौजूद थे। उन युवकों ने उसे कट्टा सटा दिया।
ऑटो ड्राइवर संतोष दास का कहना है कि शनिवार की सुबह लगभग आठ बजे के आसपास जब किडनैपर्स उसके आसपास नहीं थे तब वह अपना हाथ खोल वहां से फरार हो गया। भागते हुए वह अपने घर पहुंचा और मामले की जानकारी दी। इसके बाद वह परिजनों के साथ धनबाद पुलिस स्टेशन पहुंचा। पुलिस ने संतोष का ऑटो पांडे बरवा से बरामद किया है। घटना के बारे में पुलिस संतोष से पूछताछ की है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ऑटो बुकिंग करने को लेकर शुक्रवार को दो युवक ऑटो ड्राइवर संतोष दास को लेकर गये थे। संतोष के परिजनों को शाम को फोन पर 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई थी। फिरौती मांगने वालों ने अपने आप को गैंग्स ऑफ वासेपुर के गैंग्स्टरप्रिंस खान का आदमी बताया था। फिरौती के लिए फोन आने के कुछ देर के बाद रात लगभग 11 बजे महिलाएं एसएसपी आवास पहुंची और उनसे मिलने का प्रयास किया, लेकिन वहां से पुलिस स्टेशन जाने के लिए कहा गया।महिलाएं देर रात तक एसएसपी आवास के सामने जमीं हुई थीं।