गोड्डा। संताल परगाना का गोड्डा जिला भी रेल नेटवर्क से जुड़ गया है। गोड्डा से अगले कुछ दिनों में रेल गाड़ियों का परिचालन शुरू होगा। आजादी के 74 साल बाद गोड्डा के लोग भी अपने शहर से रेल का सफर शुरू करेंगे। एमपी डॉ निशिकांत दूबे के प्रयास से लोगों का यह सपना साकार हुआ है।
शुक्रवार को निर्धारित समय पर पूर्व रेलवे अंतर्गत Malda Division की ओर से GODDA-POREYAHAT New Rail Line का सीआरएस निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्पीड ट्रायल भी हुआ। रेल अफसरों ने सीआरएस को पूरी तरह सफल बताया है। अब जल्द ही इसकी रिपोर्ट विभाग को दी जायेगी। इसके बाद रेलवे बोर्ड रेल परिचालन का आदेश जारी करेगा। रेल बोर्ड की अनुमति मिलते ही रेल गाड़ियों का परिचालन शुरू हो गया है। रेलवे बोर्ड ने गोड्डा से नई दिल्ली के लिए हमसफर एक्सप्रेस चलाने की मंजूरी भी दी है।
और भी पढ़ें
- धनबाद: BCCL में माइनिंग कैडर के 4 चीफ मैनेजर का ट्रांसफर, तीन एजीएम बनाये गये
- धनबाद में अपराधियों पर तीसरी नजर! 53 संवेदनशील स्थलों पर लगेंगे 193 CCTV कैमरे
- Dhanbad : INMOSSA ने कतरास एरिया व AKWMC कोलियरी में गठित की नई समितियां
- सेंधा नमक खाते हैं तो रहें सावधान! आयोडीन की कमी से बढ़ सकता है हड्डियों का खतरा

इससे पहले शुक्रवार को सुबह 9 बजे से सीआरएस की टीम में रेल संरक्षा आयुक्त एएम चौधरी, पूर्व रेलवे मालदा डिवीजन के डीआरएम यतींद्र कुमार सहित टीम के सदस्य इंस्पेक्शन स्पेशल ट्रेन से पोड़ैयाहाट पहुंचे। उनके साथ मुख्य अभियंता पूर्व रेलवे राजीव कुमार गुप्ता सहित आलाधिकारी,अभियंता व कर्मी की टीम ने ट्राली से पोड़ैयाहाट से गोड्डा तक पूरे रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। बारिकी से रेल पटरी सुरक्षा,बने पुल सहित अन्य चीजों का निरीक्षण किया।
छह घंटे तक चला सीआरएस
पोड़ैयाहाट से गोड्डा रेलवे स्टेशन तक करीब छह घंटा तक सीआरएस का काम चला। इसके बाद तीन बजकर 10 मिनट पर 12 बोगियों वाली इंस्पेक्शन स्पेशल ट्रेन गोड्डा पहुंची। यह ट्रेन 122 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से पोड़ैयाहाट के लिए रवाना हो गई। लास्ट बोगी में रेल संरक्षा आयुक्त एआर चौधरी, डीआरएम यतींद्र कुमार, मुख्य अभियंता राजीव गुप्ता साथ थे।
अब होगा रेल परिचालन
सीआरएस के बाद गोड्डा-पोड़ैयाहाट-हंसडीहा रेल लइन पर पैसेंजर ट्रेन परिचालन का रास्ता साफ हो गया है। संभावना जताई जा रही है कि 31 मार्च व अप्रैल के पहले सप्ताह से ट्रेन चलने लगेगी।
एमपी निशिकांत ने एमएलए प्रदीप को कहा कालिया
अब गोड्डा को रेल नेटवर्क में लाने के लिए श्रेय की राजनीति भी शुरू हो गई है। नरेंद्र मोदी सरकार की पॉलिसी और गोड्डा के बीजेपी एमपी निशिकांत दुबे के प्रयास से गोड्डा में रेल लाइन पहुंची है। पिछले तीन लोकसभा चुनावों के दौरान गोड्डा में रेल लाइन बिछाने का दुबे का प्रमुख मुद्दा रहा है। विरोधी हवा-हवाई कहकर मुद्दे जनता को बरगलाने वाला मुद्दा करार देते थे। अब विरोधियों पर दुबे ने ट्वीट कर तंज कसा है-अब तेरा क्या होगा कालिया?
एमपी निशिकांत दूबे ने कहा है कि सफल सीआरएस के लिए सभी अफसर व स्टाफ बधाई के पात्र हैं। उनके प्रयास से गोड्डा के जनता की चिरप्रतिक्षित उम्मीद पूरी हुई है। गोड्डा से फिलहाल तीन ट्रेन चलेगी जिसमें हमसफर के अलावा भागलपुर से खुलने वाली विक्रमशीला को मेल देने के लिए फीडर ट्रेन चलेगी। इसके साथ जसीडीह-दुमका-पोड़ैयाहाट लोकल ट्रेन का विस्तार गोड्डा तक हो जायेगा। ये तीन ट्रेन फिलहाल गोड्डा से खुलेगी। अब किसी भी दिन यात्री रेल गाड़ी चलने की घोषणा हो हो सकती है। गोड्डा से हंसडीहा देवघर रेललाइन पूरा होने के बाद ट्रेन की कमी नहीं रहेगी। लंबी दूरी की कई ट्रेन चलेगी। चौथी ट्रेन गोड्डा से रांची के लिए चलाने का प्रयास हो रहा है। जून या इसके पहले तक चलने की संभावना है।