नई दिल्ली। फेसबुक के मालिकाना हक वाले वर्ल्ड का सबसे पॉप्युलर इंस्टैंट मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp यूजर्स की दिलचस्पी बनाए रखने के लिए लगातार नए फीचर्स लाती रहती है। वर्तमान फीचर्स को भी और बेहतर बनाने का काम भी करती रहती है। WhatsApp में वैसे तो आने वाले कुछ समय में WhasApp Pay समेत कई नये फीचर्स इस जुड़ने वाले हैं। WhasApp Pay फीचर को जल्द ही इंडिया में लॉन्च किया जायेगा।
शेयर चैट विडियोज के लिए PIP सपॉर्ट
वॉट्सऐप पर शेयरचैट विडियोज के लिए जल्द ही PIP यानी पिक्चर इन पिक्चर सपॉर्ट मिलेगा।एक बार लॉन्च होने के बाद यूजर शेयरचैट विडियो भी यूट्यूब की तरह पिक्चर इन पिक्चर मोड में देख सकेंगे।
कस्टमाइजेबल वॉलपेपर्स
कस्टमाइजेबल वॉलपेपर्स फीचर के लॉन्च होने के बाद यूजर्स अलग अलग चैट के लिए अलग अलग वॉलपैपर सेट कर सकेंगे। वर्तमान समय में सभी चैट विंडो के लिए एक ही वॉलपेपर सेट किया जा सकता है। कंपनी अभी iOS प्लेटफॉर्म पर इसकी टेस्टिंग कर रही है।
और भी पढ़ें
- धनबाद DC का दिल छूने वाला कदम, बच्ची की कंप्यूटर की ख्वाहिश 48 घंटे में पूरी
- कतरास हत्याकांड में नया मोड़: घर से मोबाइल-टीवी गायब, बेटे ने दर्ज कराई FIR
- CMPFO के 727 करोड़ के नुकसान पर CBI ने दर्ज की FIR, तत्कालीन आयुक्त समेत 3 नामजद
- श्रद्धा कपूर की 'ईथा' ने रिलीज से पहले कमाए 90 करोड़, 4 दिसंबर को होगी रिलीज
एक्सपाइरिंग मेसेज
कहा जा रहा है कि कंपनी एक्सपाइरिंग मेसेज फीचर जल्द ही लॉन्च कर देगी। इस फीचर के से यूजर किसी भी मेसेज को टाइमिंग सेट करके डिलीट कर सकते हैं।
सर्च द वेब
वॉट्सऐप ने अपने प्लेटफॉर्म पर ऐंड्रॉयड और iOS के लिए सर्च द वेब फीचर ऐड किया है। इस फीचर के से फेक न्यूज पर कंट्रोल की जा सकेगी। इस फीचर से यूजर किसी मेसेज को सीधे इंटरनेट पर सर्च कर सकेंगे।
वॉट्सऐप पे
वॉट्सऐप का सबसे बहुप्रतीक्षित फीचर वॉट्सऐप पे है। इस फीचर के लिए वॉट्सऐप को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से अप्रूवल मिल गया है। माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही यह फूीचर भारत में लॉन्च कर देगी।