हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के गांधारी मंडल के एसवी श्रीजा नर्सिंग होम में हार्ट के पेसेंट का इलाज करते डॉक्टर डॉ. लक्ष्मण (40) को हर्ट अटैक हुआ। डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। डॉक्टर की मौत के थोड़ी देर बाद पेसेंटकी भी मौत हो गई। पेसेंट की मौत इलाज न मिलने के कारण बताई जा रही है।
ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी ने का इस्तीफा, पराग अग्रवाल होंगे नये चीफ
बताया जाता है कि हैदराबाद के गुजाला इलाके के जगिया नाइक (60) को रविवार सुबह हर्ट अटैक था। नाइक को इलाज के लिए गांधारी मंडल के एसवी श्रीजा नर्सिंग होम में इलाज के लिए लाया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में एडमिट किया। डॉ. लक्ष्मण उनका इलाज करने पहुंचे। वह पेसेंट का इलाज कर ही रहे थे कि अचानक उन्हें हर्ट अटैक आया और वे वहीं गिर पड़े।
और भी पढ़ें
- धनबाद: BCCL में माइनिंग कैडर के 4 चीफ मैनेजर का ट्रांसफर, तीन एजीएम बनाये गये
- धनबाद में अपराधियों पर तीसरी नजर! 53 संवेदनशील स्थलों पर लगेंगे 193 CCTV कैमरे
- Dhanbad : INMOSSA ने कतरास एरिया व AKWMC कोलियरी में गठित की नई समितियां
- सेंधा नमक खाते हैं तो रहें सावधान! आयोडीन की कमी से बढ़ सकता है हड्डियों का खतरा
छपरा: पुलिस वर्दी में आधी रात को चेकिंग के नाम रोक कोलकाता के गोल्ड बिजनसमैन से लूट लिए 20 लाख
डॉक्टर के सहकर्मियों ने उन्हें तत्काल इमरजेंसी ट्रीटमेंट दिया लेकिन थोड़ी ही देर बाद उनकी मौत हो गई। डॉक्टर का पेसेंट आईसीयू के बाहर ले जाया जा रहा था, तभी पेसेंट की भी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें लेकर दूसरे हॉस्पीटल ल गये वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।