नई दिल्ली। इंडियन टीम ने एशिया कप 2023 के सुपर 4 मुकाबले में श्रीलंका को 41 रन से हरा फाइनल में जगह पक्की कर ली है। इंडियन टीम ने 24 घंटे के अंदर पाकिस्तान और श्रीलंका को हराकर 10वीं बार एशिया कप फाइनल में जगह बनाई है। सुपर फोर फेज में इंडिया ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
यह भी पढ़ें:Apple ने लॉन्च किया वॉच सीरीज 9 व वाच अल्ट्रा 2, कई जबरदस्त फीचर्स से है लैस
श्रीलंका को लगातार 13 वनडे जीतने के बाद हार मिली। सबसे ज्यादा लगातार वनडे जीत के मामले में टीम दूसरे नंबर पर रही। 21 जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए इंडियन टीम 49.1 ओवर में 213 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में श्रीलंकाई टीम 41.3 ओवर में 172 रन ही बना सकी। इंडिया के लिए कुलदीप यादव ने 43 रन देकर चार विकेट लिए। श्रीलंका से 20 साल के ऑलराउंडर दुनिथ वेल्लालागे ने पांच विकेट लिए। उन्होंने दूसरी पारी में 42 रन की नॉट आउट पारी भी खेली। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। इंडिया की ओर से कुलदीप ने 9.3 ओवर में 43 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि रविंद्र जडेजा ने 10 ओवर में 33 रन पर दो विकेट चटकाए। जसप्रीत बुमराह ने दो व मोहम्मद सिराज और हार्दिक पंड्या को एक-एक सफलता मिली।
पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट लेनेवाले कुलदीप यादव ने श्रीलंका के खिलाफ भी शानदार बॉलिंग किया। उन्होंने 43 रन देकर चार विकेट लिए। रविन्द्र जडेजा ने कप्तान दसून शानका (9) के अलावा धनंजय डिसिल्वा (41) का विकेट लेकर दुनिथ वेल्लालगे (41) के साथ पनप रही खतरनाक साझीदारी को तोड़ा। यह अंतत: इंडिया की जीत का कारक बनी।हार्दिक पांड्या ने कंजूसी भरी बॉलिंग करते हुए महीश थीक्षणा (2) का विकेट चटकाया। महीश का शानदार कैच मिड आन पर स्थानापन्न खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने डाइव लगाते हुए लिया। इससे पहले जसप्रीत बुमराह नेपथुम निसंका (6) और कुसल मेंडिस (15) का विकेट चटका कर इंडिया की उम्मीदों को पंख लगाये। दिमुथ करुणारत्ने (2) को मोहम्मद सिराज ने शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कर निपटाया।
और भी पढ़ें
- 26 साल बाद जेल से बाहर आएगा गुरुदास चटर्जी हत्याकांड का शूटर उमेश सिंह
- मनीष कश्यप को सरप्राइज देने मुंबई पहुंचीं अनुष्का शर्मा, कहा- Love Life का चेहरा देखना था
- फेसबुक लाइव के दो घंटे बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस पर लगाए थे आरोप
- IIT (ISM) धनबाद को बड़ी सफलता, बैटरी की गर्मी नियंत्रित करने वाली तकनीक पेटेंट
श्रीलंका के हरफनमौला दुनिथ वेल्लालगे पूरे मैच में आकर्षण का केंद्र बने। युवा वेल्लालगे ने न सिर्फ पांच अहम विकेट चटका कर भारत की पारी को कम स्कोर पर सीमित करने में महती भूमिका निभाई। बैटिंग में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद 42 रन बनाये। उन्हेप्लेयर आफ द मैच घोषित किया गया। इससे पहले दुनिथ वेल्लालगे (40 रन पर पांच विकेट) और चरिथ असलंका (18 रन पर चार विकेट) की घातक फिरकी बॉलिंग के बीच कप्तान रोहित शर्मा (53),इशान किशन (33) और के एल राहुल (39) की उपयोगी पारियों की मदद से इंडिया ने 49.1 ओवर में 213 रन बनाये।