नई दिल्ली। इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में टी20I सीरीज का तीसरा और लास्ट मैच खेला गया। इंडिया ने इस मैच में न्यूजीलैंड को 168 रनों हराकर सीरीज 2-1 से जीत लिया है।
यह भी पढ़ें:Dhanbad Ashirwad Tower Fire Accident : सभी 14 बॉडी की पहचान, परिजनों को मिलेगा चार लाख मुआवाजा
और भी पढ़ें
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
- पत्नी के आरोपों के बीच हटाए गए खगड़िया SP भानु प्रताप, IPS शैलेंद्र सिंह को कमान
Gill's ton, Pandya's four-wicket guide India to mammoth 168-run win over New Zealand in 3rd T20I, secure series 2-1
— ANI Digital (@ani_digital) February 1, 2023
Read @ANI Story | https://t.co/R0iOSZroEH#INDvsNZ #cricket #TeamIndia #HardikPandya #ShubmanGill pic.twitter.com/exn9YAPZ0M
पहले बैंटिंग करते हुए इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 20 ओवर में चार विकेट पर 234 रन का विशाल स्कोर बनाया। टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 12.1 ओवर में 66 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। इस तरह इंडिया ने टी20 क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
शुभमन गिल का टी20 में पहला सेंचुरी
टॉस जीतकर इंडिया के कैंप्टन हार्दिक पांड्या ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया। ईशान किशन (1) पर पैविलियन लौट गये। राहुल त्रिपाठी और शुभमन गिल ने ताबड़तोड़ बैंटिंग किया। राहुल त्रिपाठी ने 22 गेंद पर 44 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं, शुभमन गिल ने एक छोर संभालते हुए अपने पहले 50 रन 35 बॉल पर, जबकि अगले 50 रन महज 19 बॉल में पूरे किए। शुभमन गिल 63 बॉल पर 126 रन बनाकर नॉट आउट रहे। सूर्या ने 24 रन का योगदान दिया। कैंप्टन हार्दिक पांड्या ने 30 रन का पारी खेली। ब्रेसवेल, टिकनर, ईश सोढ़ी और डैरियल मिचेल को एक-एक विकेट मिला।
पूरी कीवी टीम 12.1 ओवर में 66 के स्कोर पर ऑल आउट
टारगेट का पीछ करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। पहले ओवर में ऐलन का विकेट गिरा। इसके बाद दूसरे ओवर में अर्शदीप ने चैपमैन और डेवोन कॉनवे को आउट किया। कीवी टीम उबरती पहले पावर प्ले में उसने 53 के स्कोर पर अपने बैट्समैन खो दिए। इसके बाद डैरियल मिचेल और कप्तान सैंटनर ने कुछ शॉट लगाए, लेकिन मावी ने 9वें ओवर में सैंटनर और ईश सोढ़ी को आउट कर न्यूजीलैंड की उम्मीद को पूरी तरह से तोड़ दिया। पूरी कीवी टीम 12.1 ओवर में 66 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। डैरियल मिचेल ने सर्वाधिक 35 रन बनाये। सैंटनर ने 13 रन बनाये। इंडिया की तरफ से कप्तान हार्दिक पांड्या ने 16 रन देकर विकेट लिए। अर्शदीप, उमरान मलिक और शिवम मावी को 2-2 विकेट मिले। टी20 क्रिकेट के इतिहास में यह इंडिया की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इंडिया से पहले श्रीलंका ने 2007 में केन्या को 172 से रौंदा था।
Suryakumar ने हवा में उड़ते हुये पकड़े दो अद्भुत कैच
ICYMI - WHAT. A. CATCH