Advertisement

धनबाद। न्यूज 11 के मालिक अरूप चटर्जी को बुधवार को बेल मिल गयी। लगभग 10 माह बाद अरूप चटर्जी धनबाद जेल से बाहर निकल गये। सभी केस में बेल मिलने पर उन्होंने कहा कि यह पत्रकारों की जीत है।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Jharkhand: सस्पेंड IAS अफसर पूजा सिंघल पर ED का बड़ा एक्शन,पल्स हॉस्पिटल समेत चार अचल संपत्तियां जब्त
धनबाद पुलिस ने 17 जुलाई 2022 को अरुप चटर्जी को रांची स्थित आवास से अरेस्ट किया था।  स्टेट के विभिन्न पुलिस स्टेशनों अरूप पर 21 मामले दर्ज थे।अरूप की कुछ दिन पहले ही जेल में तबीयत खराब होने के बाद मेडिकल बोर्ड का गठन कर इलाज किया गया है। कई तरह की जांच अभी बाकी था। अब वह बाहर अपना इलाज करवा पायेंगे।
गोविंदपुर पुलिस स्टेशन में 27 जून 2022 को दर्ज हुआ था मामला
वर्ष 2022 की 27 जून धनबाद के गोविंदपुर पुलिस स्टेशन में अरूप चटर्जी के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया गया था। yfuejके पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के दामाद राकेश ओझा से रंगदारी मांगने का आरोप था। राकेश गोविंदपुर में शिवम हार्ड कोक नामक भट्ठा है। अरूप चटर्जी के ऊपर राकेश से जबरन 11 लाख रुपये उगाही करने व पैसे नहीं देने पर बर्बाद कर देने की धमकी देने का भी आरोप लगाया था।  एफआइआर में आरोप लगाया था कि अरूप चटर्जी ने अपने रिपोर्टर के माध्यम से ब्लैकमेल कर 11 लाख रुपये की मांग की थी। पैसा लेने के बाद भी उसने झूठी खबर चलायी। अधिक पैसे की मांग की गयी। पैसा नहीं देने पर बर्बाद करने की धमकी दी गयी थी।एफआइआर दर्ज होने के बाद कोर्ट ने अरूप के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। हालांकि अरुप चटर्जी का कहन है कि उन्हें साजिश तहत फसंया गया।