झारखंड: DGP तदाशा मिश्र पहुंचीं हजारीबाग, SIT के साथ मैराथन मीटिंग, विष्णुगढ़ कांड की जांच तेज
हजारीबाग के विष्णुगढ़ (कुसुंभा) नाबालिग हत्याकांड में झारखंड DGP तदाशा मिश्र ने खुद मोर्चा संभाला। SIT के साथ हाई-लेवल मीटिंग कर दिए सख्त निर्देश, जांच में तेजी।
हजारीबाग (Threesocieties.com Desk): झारखंड के हजारीबाग जिले में बहुचर्चित विष्णुगढ़ (कुसुंभा) नाबालिग हत्याकांड ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। मामले की गंभीरता और लगातार बढ़ते जनाक्रोश को देखते हुए अब पुलिस मुख्यालय भी पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्र बुधवार को खुद हजारीबाग पहुंचीं और मामले की जांच को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।
यह भी पढ़ें:Dhanbad Land Subsidence Tragedy: 3 मौतों के बाद टंडाबाड़ी में भड़का गुस्सा, BCCL अधिकारियों पर पथराव
SIT के साथ हाई-लेवल मीटिंग, हर बिंदु पर हुई चर्चा
हजारीबाग पहुंचने के बाद डीजीपी तदाशा मिश्र ने जिले के एसपी और विशेष जांच दल (SIT) के अधिकारियों के साथ लंबी बैठक की। इस दौरान उन्होंने अब तक की जांच प्रगति की बारीकी से समीक्षा की। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में फॉरेंसिक रिपोर्ट, संदिग्धों से पूछताछ, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और तकनीकी जांच के हर पहलू पर विस्तार से चर्चा की गई। डीजीपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर पहलू को वैज्ञानिक आधार पर मजबूत किया जाए।
“जल्द हो तार्किक निष्कर्ष” – DGP का सख्त संदेश
बैठक के दौरान डीजीपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस संवेदनशील मामले को जल्द से जल्द तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि जांच पूरी तरह साक्ष्य आधारित होनी चाहिए, ताकि दोषियों को किसी भी हालत में कानून से बचने का मौका न मिले।
रहस्य बना हुआ है नाबालिग की मौत का सच
विष्णुगढ़ के कुसुंभा गांव में नाबालिग बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत अब भी रहस्य बनी हुई है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और लगातार न्याय की मांग उठ रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी अंतिम निष्कर्ष की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन जांच के दौरान कुछ अहम और चौंकाने वाले सुराग मिलने की चर्चा जरूर है। इन तथ्यों को फिलहाल गोपनीय रखा गया है ताकि जांच प्रभावित न हो।
पोस्टर जारी, सूचना देने वालों को मिलेगा इनाम
इस बीच हजारीबाग पुलिस ने एक अहम कदम उठाते हुए विष्णुगढ़ इलाके में पोस्टर जारी किया है। इसके जरिए ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे इस हत्याकांड से जुड़ी किसी भी जानकारी को पुलिस के साथ साझा करें। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी और उपयोगी जानकारी देने वालों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
जनाक्रोश के बीच पुलिस पर बढ़ा दबाव
इस घटना ने न सिर्फ स्थानीय स्तर पर बल्कि पूरे झारखंड में आक्रोश पैदा कर दिया है। सामाजिक संगठनों और आम लोगों द्वारा लगातार कार्रवाई की मांग की जा रही है। ऐसे में डीजीपी का खुद मौके पर पहुंचना इस बात का संकेत है कि सरकार और पुलिस प्रशासन इस मामले को लेकर बेहद गंभीर हैं। अब सबकी नजर SIT की जांच पर टिकी है — क्या जल्द सामने आएगा इस रहस्यमय हत्याकांड का सच?
अवैध संबंधों के उजागर होने के डर से की गई थी मासूम बच्ची की हत्या!
मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्या के मामले में मोबाइल के सीडीआर के आधार पर एसआईटी जांच में सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। अब तक की जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वे बेहद चौंकाने वाले हैं। कहा जा रहा है कि बच्ची की हत्या अवैध संबंधों को छिपाने के लिए की गई थी। पुलिस ने इस मामले में मृत बच्ची की मां और उसके ब्वॉयफ्रेंड सहित एक स्थानीय नेता को हिरासत में लिया है। पुलिस इन सभी को इस मामले का प्रमुख सूत्रधार मानकर चल रही है। ब्वॉयफ्रेंड और नेता से पूछताछ के बाद पुलिस भी हैरान रह गई।
मंगला जुलूस की रात हुई थी घटना
सूत्रों के अनुसार, मंगला जुलूस की रात पूरा गांव जुलूस में शामिल था,गांव में सन्नाटा था। उसी दौरान मां ने अपने प्रेमी को घर बुलाया था।दोनों कमरे में असहज अवस्था में थे, तभी बच्ची वहां पहुंच गई और दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।सूत्र बताते हैं कि इस स्थिति से मां घबरा गई। उसे डर था कि बच्ची उनके संबंधों का राज खोल देगी। भयवश से मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बच्ची की हत्या कर दी। जांच में यह भी सामने आया है कि बच्ची की हत्या के बाद मां अपने प्रेमी के साथ शव को ठिकाने लगाने भी गई थी। सोर्सेज के अनुसार, हजारीबाग पुलिस आने वाले कुछ घंटों में इस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।जांच तेजी से जारी है।
घटना से लोगों में आक्रोश
इस घटना के सामने आने के बाद पूरे राज्य में आक्रोश का माहौल है। बीजेपी एक दिन का झारखंड बंद कर चुकी है। बीजेपी की ओर से दो अप्रैल को राज्यभर में मशाल जुलूस निकालने और तीन अप्रैल को झारखंड बंद का आह्वान भी किया गया है।
मामले में हाईकोर्ट का हस्तक्षेप
मामले की गंभीरता को देखते हुए हाई कोर्ट ने भी संज्ञान लिया है। डीजीपी और गृह सचिव को नोटिस जारी किया गया है। एसपी वर्चुअल माध्यम से हाई कोर्ट में पेश हो चुके हैं।
मासूम बच्ची की मौत मामले में पोस्टपार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म, जीव काटने और दांत तोड़ने की पुष्टि नहीं
मासूम बच्ची की हत्या मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस और कोर्ट को उपलब्ध करा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उन अफवाहों पर भी विराम लगा दिया है जिसमें कहा जा रहा था कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया, उसके जीव काट दिए गए और दांतों को तोड़ दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण मुंह और नाक को दबाया जाना बताया गया है। बच्ची की मौत का कारण स्वांस रुकना बताया गया है।
केस को डाइवर्ट करने की कोशिश
पुलिस सोर्सेज के अनुसार बच्ची की हत्या में शामिल महिला सहित उसके प्रेमी ने केस को डाइवर्ट करने की भरसक कोशिश की। बॉडी को रास्ते में ऐसी जगह पर रख दिया गया था, जहां लोगो की नजर पड़ जाए। सोर्सेज के मुताबिक बच्ची की मौत के बाद उसके चेहरे को पत्थर से कुचला गया था। हत्या के बाद केस को डाइवर्ट करने के लिए बच्ची के गुप्तांग में बांस डाला गया था ताकि यह दुष्कर्म का मामला लगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इस तथ्य की पुष्टि की गई है। यह भी कह रहा कि बच्ची की हत्या वहां नहीं की गई जहां से शव मिला। हत्या कही और की गई और शव को रास्ते के किनारे रख दिया गया।
एसपी रात से ही विष्णुगढ़ में कर रहे कैंप
हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने मंगलवार की रात से ही इस प्रकरण की जांच के लिए विष्णुगढ़ थाने ने कैंप कर रहे। उन्होंने बुधवार की सुबह भी एसआईटी के साथ कुसुंबा गांव पहुंचकर पूरे मामले की पुनः जांच की। एसपी ने बताया कि मामला संवेदनशील है,अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।जो अफवाहें फैलाई जा रही है वह बेबुनियाद है।सारी बातों,तथ्यों और घटनाक्रम का खुलासा कुछ घंटों में की जायेगी।
करीबी रिश्तेदार महिला और प्रेमी से पुलिस पूछताछ
पुलिस ने बुधवार को भी बच्ची की करीबी रिश्तेदार महिला और उसके प्रेमी से पूछताछ की। पूछताछ के आधार पर पुलिस अब परिस्थितिजन्य साक्ष्य जुटाने पर भी काम कर रही। दोनो के बयानों का क्रास एक्जामिनेशन किया जा रहा है।






