Advertisement

पटना। बिहार की राजधानी पटना गांधी मैदान पुलिस स्टेशन एरिया से पुलिस ने एक नकली डीएसपी अरेस्ट किया है। गिरफ्तारी के पहले नकली डीएसपी ने बीच रोड परर हाई वोल्‍टेज ड्रामा किया। उसने अपनी शादी के लिए बनये बायोडाटा में खुद को आइपीएस बताया था।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें: धनबाद: बरवाअड्डा में पुजारी की मर्डर, 80 हजार रुपये व बाइक लूटी

सब इंस्पेक्टर को डीएसपी की वर्दीवाले पर हुआ संदेह

पटना के कारगिल चौक पर पुलिस पेट्रोलिंग टीम के एसआइ प्रमोद कुमार की नजर एक आटो रिक्‍शा वाले से झगड़ा करते व्‍यक्ति पर पड़ी। वहां जाने पर उस व्‍यक्ति ने खुद को डीएसपी बताते हुए एसआइ पर रौब झाड़ा। इसपर एसआइ को संदेह हुआ तो उसने परिचय पत्र की मांग की। उसने एक आईडी कार्ड दिखाया। हालांकि आईडी कार्ड पर डीजीपी पटना या किसी सीनीयर अफसर का साइन नहीं था। इससे एसआइ को संदेह हुआ कि यह आईडी कार्ड फर्जी है। खुद को डीएसपी बताने वाले युवक व एसआइ में बीच सड़क पर हाई वोल्‍टेज ड्रामा शुरू हो गया। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।एसआइ प्रमोद कुमार तत्काल अपने सीनीयर अफसर को अवगत कराया।। अंतत: पुलिस उस व्‍यक्ति को गांधी मैदान पुलिस स्टेशन ले गई।

पूछताछ में नकली डीएसपी की खुली पोल

गांधी मैदान पुलिस स्टेशन में पुलिस पूछताछ के दौरान युवक के नकली डीएसपी होने की पोल खुली। उसके पास ने पुलिस की वर्दी के अलावा कई आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं। पूछताछ में उसने अपना नाम विजय कुमार भारती बताया। मधुबनी जिले के आंधामठ थाना पुलिस स्टेशन एरिया के डॉ विन्देश्वर मंडल के बेटे विजय ने कहा कि वह माता-पिता के दबाव में उन्हें भरोसा दिलाने के लिए डीएसपी की वर्दी, मुहर एवं अन्य सामान खरीदकर उपयोग कर रहा था। पुलिस को फर्जी डीएसपी के पास से खाकी वर्दी का दो शर्ट मिला है। साथ ही दो खाकी पेंट के अलावा पुलिस की वर्दी से जुड़े कई कपड़े, टोपी, बैच, डीजीपी बिहार के नाम का मुहर सहित कई अन्य सामान मिला है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश में है कि उसने नकली वर्दी की धौंस दिखाकर कितने लोगों को ठगा है।