- विराट की टीम का IPL में सफर खत्म
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) के 14वें सीजन का एलिमिनेटर मैच शारजाह में रायल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में केकेआर ने आरसीबी को चार विकेट से हराकर दूसरे क्वालीफायर में जगह बना ली। इस तरह विराट कोहली की आरसीबी का IPL में सफर खत्म हो गया।
जम्मू-कश्मीर: सुरनकोट एनकाउंटर जेसीओ समेत 5 जवान शहीद, एक आतंकी भी ढेर, ऑपरेशन जारी
और भी पढ़ें
- धनबाद: BCCL में माइनिंग कैडर के 4 चीफ मैनेजर का ट्रांसफर, तीन एजीएम बनाये गये
- धनबाद में अपराधियों पर तीसरी नजर! 53 संवेदनशील स्थलों पर लगेंगे 193 CCTV कैमरे
- Dhanbad : INMOSSA ने कतरास एरिया व AKWMC कोलियरी में गठित की नई समितियां
- सेंधा नमक खाते हैं तो रहें सावधान! आयोडीन की कमी से बढ़ सकता है हड्डियों का खतरा
इस मैच में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टास जीतकर बैंटिग चुनी। पहली पारी में बैटिंग करते हुए आरसीबी के बैंट्समौन सुनील नरेन की बॉलिंग के सामने बेबस नजर आये। आरसीबी ने कैप्टन विराट कोहली की 39 रनों की इनिंग के बल पर 20 ओवर में सात विकेट पर 138 रन बनाये। केकेआर को जीत के लिए 139 रन का टारगेट मिला। इस टारगेट को कोलकाता ने दो बॉलद शेष रहते हुए हासिल किया। टीम की ओर से शुभमन गिल ने 29 और सुनील नरेन ने 26 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।केकेआर की तरफ से बॉलिंग में नरेन ने अपने चार ओवर में मात्र 21 रन देकर चार विकेट झटके। एलिमिनेटर में मिली हार के साथ ही बैंगलोर का आईपीएल 2021 में सफर भी समाप्त हो गया है।
केकेआर की पारी

केकेआर का पहला विकेट शुभमन गिल के तौर पर गिरा और। उन्हें 29 रन पर हर्षल पटेल ने कैच आउट करवा दिया। राहुल त्रिपाठी को चहल ने छह रन पर आउट कर केकेआर को दूसरा झटका दिया। वेंकटेश अय्यर को हर्षल पटेल ने 26 रन पर आउट कर दिया। नीतिश राणा को चहल ने 23 रन पर आउट कर दिया। सुनील नरेन को मो. सिराज ने 26 रन पर आउट किया। दिनेश कार्तिक को मो. सिराज ने 10 रन पर आउट किया।
आरसीबी की पारी, टॉप बैट्समैन रहे फेल
विराट कोहली के साथ देवदत्त पडीक्कल ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 49 रन की पार्टनरशीप की। लेकिन फर्ग्यूसन ने उन्हें 21 रन पर आउट करके इस पार्टनरशिप को तोड़ दिया। एस भरत नौ रन बनाकर सुनील नरेन की बॉल पर कैच आउट हो गये। कैप्टन विराट कोहली ने 33 बॉल पर 39 रन बनाये।कोहली सुनील नरेन की गेंद पर बोल्ड हो गये। एबी डिविलियर्स को भी सुनील नरेन ने 11 रन पर बोल्ड कर दिया। मैक्सवेल को सुनील नरेन ने 15 रन पर आउट कर दिया। शाहबाज अहमद को फार्ग्यूसन ने 13 रन पर शिवम मावी की गेंद पर आउट कर दिया। क्रिस्टियन नौ रन बनाकर आउट हो गये। हर्षल पटेल आठ रन बनाकर नॉट आउट रहे।