सुलतानपुर। बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह नहीं मिलने पर पूर्व एक्स सेंट्रल मिनिस्टर व एमपी मेनका गांधी ने कहा कि इससे उनका कद कम नहीं हो जाता है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी से उनका हटाया जाना कोई बड़ी बात नहीं है, न ही चिंता करने की जरूरत है। वह 25 साल से कार्यसमिति में हैं। उन्हें बदले जाने से किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता है। कार्यकारिणी में बदलाव करने का हक पार्टी को है। नये लोगों को अवसर मिलना चाहिए।

ADVERTISEMENT

RCB vs KKR Eliminator Match: केकेआर ने आरसीबी को चार विकेट से हराया, केकेआर ने क्वालीफायर 2 में जगह बनाई

मेनका गांधी संसदीय क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मेनका गांधी सोमवार को इसौली विधान सभा क्षेत्र के कई गांव में जनसंवाद के दौरान मीडिया के प्रश्नों का उत्तर दे रही थीं। उन्होंने कहा कि मैं अपने कर्तव्यों से अवगत हूं। अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की सेवा करना मेरा पहला कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि मुझे भ्रष्टाचारियों, चोरों व बेईमानों से बेहद नफरत है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। जनता से सांसद ने अपील किया कि अगर उनसे कोई रिश्वत लेता है और उनकी जानकारी में ले आएं, वह उसके खिलाफ कार्रवाई जरूर करेंगी।

जनसंवाद के दौरान जब मेनका गांधी को केसीसी धारक एक किसान से बीस हजार के बदले सोलह माह में ही 12 हजार के ब्याज की वसूली देहली बड़ौदा ग्रामीण बैंक शाखा द्वारा किए जाने की जानकारी हुई तो उन्होंने मैनेजर को जमकर फटकारा। उन्हें धन वापस के निर्देश दिये।  उन्होंने नंदौली गांव के प्रगतिशील किसान जमील अहमद के आटा मिल का निरीक्षण किया। उनसे आटा, बेसन सहित कई खाद्य पदार्थों की खरीदारी की। जिला मुख्यालय पर माडल शॉप की व्यवस्था कराये जाने की घोषणा की। मेनका ने अतानगर, सेवरा, ऐंजर, पूरे सिंघई, भगत का पुरवा, रसूलपुर, आदमपुर नतौली, अरवर, गौरा समेत कई गांवों में लोगों की समस्याएं सुनीं।

उन्होंने आयुष्मान कार्ड, आवास, शौचालय, गैस कनेक्शन आदि योजनाओं के संचालन के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी की सराहना की। एमपी ने कि वह गरीबों की खुशहाली के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने राजस्व कर्मियों से लेकर तहसीलदार तक सभी को चेताया। कहा कि हर एक पर उनकी पैनी नजर है। इसलिए सब लोग ईमानदारी के साथ जनहित में कार्य करें। उल्लेखनीय है कि हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है। 80 सदस्यीय कार्यकारिणी में पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर कई सेंट्रल मिनिस्टर, एमपी, एमएलए व स्टेट के कई नेताओं के नाम शामिल हैं। कार्यकारिणी में लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे दिग्गजों को फिर से शामिल किया गया है। वहीं वरुण गांधी और मेनका गांधी का नाम नहीं है।