अंकारा। तुर्किये और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप में फंसे लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए इंडिया ने  NDRF आर्मी सेना की मेडिकल टीम वहां भेजी है। NDRF ने छह साल की बच्ची को मलबे से जिंदा बाहर निकाला है। 

यह भी पढ़ें:Turkey Earthquake: तुर्किये और सीरिया में भूकंप से मौत की संख्या 20 हजार पार,  मलबे में फंसे हैं हजारों लोग


NDRF भी तुर्किये में राहत बचाव कार्य चला रहा है। सेंट्रल होम मिनिस्टरी ने गुरुवार कोके ट्विटर हैंडल के जरिए एक वीडियो पोस्ट की गई, जिसमें देखा जा सकता है कि NDRF ने ग्राउंड जीरो पर राहत बचाव कार्य करते हुए गंजियतेप टाउन में बिल्डिंग के मलबे से छह साल की बच्ची को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया।
इस वीडियो को होम मिनिस्टर अमित शाह ने भी अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से शेयर किया। वीडियो शेयर करते हुए अमित शाह ने लिखा, 'हमें एनडीआरएफ पर गर्व है। तुर्किये में बचाव अभियान में टीम आईएनडी-11 ने गंजयातोप शहर में छह साल की लड़की बेरेन की जान बचायी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हम एनडीआरएफ को दुनिया का अग्रणी आपदा मोचन बल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।'

होम मिनिस्टरी के प्रवक्ता ने ट्वीट किया, '' भारत इस प्राकृतिक आपदा में तुर्किये के साथ खड़ा है। इंडिया की एनडीआरएफ टीम ग्राउंड जीरो पर बचाव और राहत अभियान चला रही है। टीम ने नूरदगी में मलबे में दबी बच्ची को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया।' होम मिनिस्टरी ने इस बच्ची का वीडियो भी प्रसारित किया है कि कैसे उसे बचाया गया। वीडियो में कंबल में लिपटी मासूम को गोद में लिए एनडीआरएफ कर्मी दिखाई दे रहे हैं।

इंडिया की ओर से चलाये जा रहे 'ऑपरेशन दोस्त' के तहत भूकंप राहत प्रयासों के लिए बचाव कर्मियों, आवश्यक वस्तुओं और चिकित्सा उपकरणों को लेकर भारत से छठा विमान तुर्कीये पहुंच गया है। छठी उड़ान के जरिए बचाव दल, डॉग स्क्वायड और आवश्यक दवाएं भेंजी गई है।

भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में अभी भी काफी संख्या में लोग खुले आसमान तले रहने को मजबूर हैं। ये लोग शून्य के आसपास मंडराते तापमान और भूख से जूझ रहे हैं। तुर्किये में तो हजारों लोग एक राहत शिविर के पास एकत्र हुए और हाड़ कंपा देने वाली ठंड में भोजन और पानी की मांग करने लगे।