Advertisement
  • ऑस्ट्रेलिया रिकार्ड छठी बार जीती टी-20 वर्ल्ड कप ट्राफी

केपटाउन (साउथ अफ्रिका)। ऑस्ट्रेलिया टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2023 चैंपियन बन गई। ऑस्ट्रेलिया ने केपटाउन के मैदान पर खेले गये फाइनल में मेजबान साउथ अफ्रीका को 19 रन से हराया।  ऑस्ट्रेलिया नेबैथ मूनी (53 गेंदों में 74) की शानदार हाफ सेंचुरी पारी के दम पर 156/6 रन बनाया। जवाब में साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवर में छह  विकेट गंवाकर 127 रन बनाये।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Congress Plenary Session: 52 साल से हमारे पास अपना घर नहीं, राहुल गांधी ने BJP पर साधा निशाना
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर लगातार तीसरी और कुल छठी बार महिला टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। महिला टी-20 वर्ल्ड कप में अपना सातवां फाइनल खेली। ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर कब्जा कर रिकार्ड बनाया है। साउथ अफ्रीका में टूर्नामेंट के आठवां संस्करण का आयोजन हुआ।टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने बेथ मूनी के शानदार अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में छह विकेट खोकर 156 रन बनाये। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम सलामी बल्लेबाज लारा वोलवार्ट के हाफ सेंचुरी के बावजूद छह विकेट पर 137 रन ही बना सकी।

बेथ  मूनी ने खेली शानदारा पारी
ऑस्ट्रेलियाई बेथ मूनी ने 53 बॉल में नौ चौकों और एक छक्के से नाबाद 74 रन की पारी खेली। उन्होंने  एलिसा हीली (18) के साथ पहले विकेट के लिए 36 और एश्ले गार्डनर (29) के साथ दूसरे विकेट के लिए 46 रन की पार्टनशीप की। ऑस्ट्रेलिया को लास्ट ओवर में रन स्पीड बढ़ाने करने के लिए जूझना पड़ा। कैप्टन मेग लैनिंग 11 बॉलमें 10 रन बनाने के बाद कैप की गेंद पर ट्रायोन को कैच दे बैठीं। मूनी ने कैप पर चौके साथ 44 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। मूनी ने अंतिम ओवर में इस्माइल की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका जड़ा।

वोलवार्ट की पारी काम न आई
पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में खेल रही साउथ अफ्रीका ने पांचवें ओवर में ही ताजमिन ब्रिट्स का विकेट गंवा दिया। मेजबान टीम पावर प्ले में एक विकेट पर 22 रन ही बना सकी। वोलवार्ट ने इसके बाद मोर्चा संभालते हुए 43 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। मेजबान टीम को लास्ट पांच ओवर में जीत के लिए 59 रन की दरकार थी। लेग के 16वें ओवर में सिर्फ छह रन बने। ट्रायोन ने अगले ओवर में मेगान शुट पर चौका जड़ा लेकिन इस तेज गेंदबाज ने वोलवार्ट को पगबाधा करके मेजबान टीम को बड़ा झटका दिया।