- तीन साल में दूसरी बार ट्रांसफर का फैसला हुआ वापस
पटना। बिहार गवर्नमेंट के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सभी ट्रांसफर कैंसिल हो गये हैं। सीएम नीतिश कुमार के आदेशपर यह कार्रवाई की गयी है।
यह भी प़ढ़े:लालू यादव की सेहत में सुधार, बेटी मीसा भारती ने शेयर की AIIMS AIIMS के अंदर की फोटो शेयर की
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने विगत 30 जून को सीओ सहित अन्य अफसरों ट्रांसफर किया था। जिन अफसरों का ट्रांसफर कैंसिल किया गया है, उनमें सीओ, राजस्व अधिकारी, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी एवं चकबंदी पदाधिकारी शामिल हैं। इन अफसरों के ट्रांसफर के बारे में सीएम सीएम नीतीश कुमार के पास अनियमितता की शिकायत पहुंची थी।
सीएम के पास पहुंची शिकायतों की समीक्षा के बाद शुक्रवार को 30 जून को किये गये ट्रांसफर कैंसिल किये गये हैं। सबसे अधिक शिकायत सीओ को लेकर थी। अब ट्रांसफर किये गये सभी ऑफिसर्स 30 जून से पहले वाले पोस्टिंग स््थल पर ही रहेंगे। बताया जाता है कि कि गहन समीक्षा के आधार पर जल्द ही ट्रांसफर की नयी लिस्ट बनेगी। इसमें नियमानुसार ट्रांसफर पोस्टिंग होगा। तीन साल के भीतर यह दूसरा मामला है जब राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के ट्रांसपर कैंसिल हुए हैं।
पहले राम नारायण मंडल के मंत्रित्व काल में ट्रांसफर कैंसिल हुए थे। उस समय भी बड़े पैमाने पर अनियमितता की शिकायत मिली थी। इस बार भी कई लेवल पर शिकायतें मिली थीं। सबसे अधिक शिकायत एमएलए ने की थी। एमएलए की अनुशंसा के आधार पर ट्रांसफर नहीं किये गये।
और भी पढ़ें
- धनबाद: BCCL में माइनिंग कैडर के 4 चीफ मैनेजर का ट्रांसफर, तीन एजीएम बनाये गये
- धनबाद में अपराधियों पर तीसरी नजर! 53 संवेदनशील स्थलों पर लगेंगे 193 CCTV कैमरे
- Dhanbad : INMOSSA ने कतरास एरिया व AKWMC कोलियरी में गठित की नई समितियां
- सेंधा नमक खाते हैं तो रहें सावधान! आयोडीन की कमी से बढ़ सकता है हड्डियों का खतरा