पटना। जेडीयू नेशनल प्रसिडेंट राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने पार्टी नेशनल संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के घर पहुंच मुलाकात की। पार्टी प्रसिडेंट बनने के बाद ललन सिंह रविवार की सुबह कुशवाहा के घर नाश्ता पर पहुंचे थे।
दोनों नेताओं ने पार्टी की मजबूती के लिए मंत्रणा की। हालांकि दोनों नेताओं ने इस मुलाकात को सामान्य भेंट बताया। मीडिया को मुलाकात के राजनीतिक निहितार्थ न निकालने की मीडिया से गुजारिश भी की। जेडीयू के नेशनल प्रसिडेंट बनाये जाने के बाद ललन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा में मतभेद की चर्चा के सवाल पर मीडिया को ललन सिंह ने कहा कि विरोधी का काम ही है कुछ ना कुछ कहना। लेकिन मेरे और उपेंद्र कुशवाहा में कोई अंतर नहीं है। इनके साथ हम लोकदल के समय से काम कर रहे हैं। विरोधी का काम ही है बिना जमीन के पौधा उगाना। हमारी मुलाकात से अगर किसी की छाती पर सांप लोट रहा है तो इसमें हम क्या करें?
और भी पढ़ें
- धनबाद: BCCL में माइनिंग कैडर के 4 चीफ मैनेजर का ट्रांसफर, तीन एजीएम बनाये गये
- धनबाद में अपराधियों पर तीसरी नजर! 53 संवेदनशील स्थलों पर लगेंगे 193 CCTV कैमरे
- Dhanbad : INMOSSA ने कतरास एरिया व AKWMC कोलियरी में गठित की नई समितियां
- सेंधा नमक खाते हैं तो रहें सावधान! आयोडीन की कमी से बढ़ सकता है हड्डियों का खतरा
हम सबका जिम्मा पार्टी को मजबूत करने का है
उन्होंने कहा कि हम दोनों को मिलकर ही पार्टी को मजबूत करना है।जदयू में हम सबके एकमात्र नेता है नीतीश कुमार। हम सबका जिम्मा पार्टी को मजबूत करने का है। पार्टी मजबूत होगी तो नेता भी मजबूत होंगे और साथ ही हम सब भी मजबूत होंगे। पत्रकारों ने ललन सिंह से पूछा कि विपक्ष का आरोप है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उपेंद्र कुशवाहा से उनके रिश्ते में तल्खी आ गई है। ललन सिंह का जवाब था कि विपक्ष तो बिना जमीन के पौधा उगा रहा है। उपेंद्र कुशवाहा पुराने साथी हैं। लोकदल के जमाने से ही वे लोग साथ काम करते रहे हैं। दोनों में कोई अंतर नहीं है।
बकौल ललन, मैं पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं और उपेंद्र कुशवाहा राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष।इसलिए मुलाकात का सिलसिला तो चलता रहेगा। विपक्ष को तो काम ही बात बनाने का है। मीडिया से बातचीत में उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि हमारी मुलाकात चलते रहती है। कभी मीडिया को यह दिखता है, कभी नहीं। हमलोग साथ हैं, एक दल में हैं। हमारा मकसद है पार्टी को मजबूत करना।नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से इसे नम्बर एक पार्टी बनाना।
ललन सिंह और उपेन्द्र कुशवाहा दोनों ने ही इस मुलाकात की फोटो अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर भी शेयर की है। उपेंद्र कुशवाहा ने मुलाकात के बाद रविवार को ट्वीट कर लिखा, जदयू के कर्मठ और समर्पित साथी, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह जी से मेरे पटना स्थित आवास पर मुलाकात हुई।