नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) बोर्ड ने बुधवार को एक साफ्टवेयर आधारित इंटरएक्टिव वाइस रिस्पांस सिस्टम (आइवीआरएस) लांच किया है। इसके तहत एक सेंट्रलाइज्ड कॉल सेंटर होगा। इसका नंबर-9311417564 होगा।
अब किसी तरह की जानकारी के लिए इसी नंबर पर काल कर प्राप्त की जायेगी। इस नंबर पर कॉल करने पर संबंधित सेंटर पर कॉल ट्रांसफर किया जायेगा। अब अगर किसी भी रिजनल सेंटर से बात करनी हो तो सेंट्रलाज्ड नंबर पर ही कॉल करें। यहां से रिजनल आफिस को फोन ट्रांसफर किया जाएगा। इससे सीबीएसई के अलग-अलग डिपार्टमेंट व अलग-अलग रिजनल आफिस का फोन नंबर होता था। वहां कॉल मिस्ड होने पर समस्या का समाधान नहीं हो पाता था। इस सेंट्रलाइज्ड नंबर पर ऐसा नहीं होगा।
और भी पढ़ें
- बिहार MLC विवाद: 2 निर्दलीय सदस्यों की कुर्सी पर खतरा, BJP ने लिया यू-टर्न!
- कोल इंडिया के 52वें स्थापना दिवस पर BCCL के पांच अधिकारियों को मिला अवॉर्ड
- Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से अर्घ्य तक की तारीख
- 'तनी रहम करीं महाराज...', छठ पर खेसारी लाल की केंद्र और बिहार सरकार से बड़ी अपील
हर कॉल का रखें ध्यान
सीबीएसई के इस नये सिस्टम की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि यदि आपका कॉल मिस्ड कॉल में चला गया। यानी किसी कारण से आपकी बात नहीं हो सकी तो वापस पास कॉल आयेगा। जो जानना चाहते हैं वह बताया जाएगा। वैसे सीबीएसई ने सख्त निर्देश दिया है कि हर कॉल का ध्यान रखें। कॉल का जवाब नहीं देने से बोर्ड की छवि खराब होती है।
जिन ब्रांचों में ट्रांसफर होगा कॉल
बोर्ड के अलग-अलग ब्रांच जैसे एडमिनिस्ट्रेशन, एकेडमिक, एकाउंट्स, एफिलिएशन, सीटेट, एग्जामिनेशन, आइटी, लीगल, प्रोफेशनल एग्जाम, पब्लिक रिलेशन यूनिट, रिक्रूटमेंट, स्कॉलरशिप, स्किल, ट्रेनिंग, रिजनल आफिस, सेंटर फार एक्सीलेंस और अन्य किसी तरह की जानकारी के लिए सेंट्रलाइज्ड कॉल सेंटर वाले नंबर पर ही कॉल करना होगा। जिस ब्रांच से संबंधित जानकारी लेनी होगी वहां कॉल ट्रांसफर किया जायेगा।