नई दिल्ली। चंडीगढ़ की हरनाज कौर संधू (21) मिस यूनिवर्स 2021 बनी है। हरनाज ने 21 साल बाद भारत को यह खुशी का मौका दिया है। देश को इससे पहले अंतिम बार मिस यूनिवर्स का खिताब 12 मई 2000 को मिला था। उस समय बालीवुड एकट्रेस लारा दत्ता मिस यूनिवर्स बनी थीं।
पटना: फरीदपुर रामपुर पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया की गोली मारकर मर्डर
हरनाज कौर संधू पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कालेज फार गर्ल्स सेक्टर-42 की स्टूडेंट हैं। हरनाज अभी पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषय में मास्टर की डिग्री कर रही हैं। प्रतियोगिता में जाने से पहले हरनाज ने बातचीत में कहा था वह बचपन से जज बनना चाहती थी, लेकिन स्कूल टाइम में एक्टिंग का शौक जागा। टैगोर थिएटर सेक्टर-18 में होने वाले मंचन का हिस्सा बनी। एक्टिंग के शौक में ही हरनाज मिस फेमिना की कंपीटिशन तक गई, उस समय खिताब पाने में नाकाम रही, लेकिन अभिनय का शौक कायम रहा। अब हरनाज के सिर मिस यूनिवर्स का ताज सजा है। हरनाज कौर की शुरुआती पढ़ाई सेक्टर-41 स्थित शिवालिक पब्लिक स्कूल में हुई। वह परिवार के साथ मोहाली के सेक्टर-78 में रहती हैं।
और भी पढ़ें
- धनबाद: BCCL में कोयला चोरी पर CISF का एक्शन, सीवी एरिया के AC व इंस्पेक्टर बदले
- धनबाद के रियाज कुरैशी की ‘द डार्क लाइट’ का मुंबई में प्रमोशन, महेश भट्ट ने सराहा
- Dhanbad: बारामुड़ी खटाल नहीं हटेगा! सांसद ढुल्लू महतो की प्रशासन को चेतावनी
- अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल? दुलारचंद हत्याकांड में 30 को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
माडलिंग के साथ पंजाबी फिल्मों में कर रही हैं। हरनाज ने वर्ष 2019 में मिस फेमिना में भी हिस्सा लिया था, जिसमें वह रनरअप रही थी। मिस फेमिना का हिस्सा रहने के बाद हरनाज ने पहले माडलिंग शुरू की थी। अभी वह पंजाबी फिल्मों में भी अभिनय भी कर रही हैं। हरनाज इस समय दो फिल्में कर रही हैं। इनकी शूटिंग चल रही है जो कि मई-जून 2022 के बाद रिलीज होंगी। इससे पहले हरनाज दिवा यूनिवर्स 2021 का भी खिताब जीत चुकी हैं।