Delhi Kanjhawal Case: तीन PCR वैन व दो पुलिस चौकियों के 11 पुलिसकर्मी सस्पेंड

सेंट्ल होम मिनिस्टरी की सख्ती के बाद Delhi Kanjhawal Case में 11 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है।

Delhi Kanjhawal Case: तीन PCR वैन व दो पुलिस चौकियों के 11 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Advertisement

नई दिल्ली। सेंट्ल होम मिनिस्टरी की सख्ती के बाद Delhi Kanjhawal Case में 11 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है।

यह भी पढ़ें:धनबाद: पैसेंजर बन ट्रेनों में करता था सफर, मोबाइल चोर को RPF ने रंगे हाथों दबोचा

जिन 11 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है, उनमें दो SI, चार ASI, चार हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल शामिल हैं। सस्पेंड किये गये पुलिसकर्मियों में से छह पुलिसकर्मी पीसीआर ड्यूटी पर तैनात थे। वहीं, पांच पुलिसकर्मी घटना के दिन पिकेट पर थे।बताया जाता है कि गुरुवार को दिल्ली पुलिस की एक विस्तृत रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए होम मिनिस्टरी ने तीन पीसीआर वैन और दो पुलिस चौकियों पर तैनात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की सिफारिश की थी। घटना के समय ये पुलिसकर्मी ड्यूटी पर थे। होम मिनिस्टरी ने दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को दिल्ली पुलिस के तीन पीसीआर और दो पुलिस चौकियों पर तैनात पुलिसकर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की भी सिफारिश की है।

लापरवाही को लेकर नोटिस जारी करें
होम मिनिस्टरी ने सुझाव दिया कि जांच में लापरवाही को देखते हुए पर्यवेक्षी अधिकारियों के खिलाफ पुलिस आयुक्त कारण बताओ नोटिस जारी करें। मिनिस्टरी ने दिल्ली पुलिस को आरोपितों के खिलाफ जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करने और सभी जरूरी कदम उठाने का सुझाव दिया है।मिनिस्टरी ने यह सुझाव दिल्ली पुलिस द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के मिलने के बाद दिए हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल कमिश्नर की देखरेख में यह रिपोर्ट तैयार की गई है। यह रिपोर्ट होम मिनिस्टर अमित शाह द्वारा तलब की गई थी।
आरोपितों पर चलेगा मर्डर का केस 
दिल्ली के कंझावला में नये साल की रात को अंजलि को कार के नीचे घसीटने के आरोपितों के खिलाफ मर्डर का केस चलाने के निर्देश होम मिनिस्टरी द्वारा दिये गये हैं। यह निर्देश भी दिल्ली की विशेष पुलिस आयुक्त शालिनी सिंह की रिपोर्ट के बाद ही होम मिनिस्टरी ने दिये हैं। 

नववर्ष की रात को पार्टी में हिस्सा लेकर लौट रही अंजलि को कार से कई किलोमीटर तक घसीटा गया था। अंजलि के साथ हुई इस घटना के सामने आने के बाद पूरे देश के लोग स्तब्ध थे। अंजलि की मौत के बाद इस केस को लेकर कई खुलासे हुए।