हाजीपुर। वैशाली जिले के हाजीपुर में गुरुवार को पुलिस ने हाजीपुर सदर पुलिस स्टेशन एरिया में रेड कर आर्म्स का जखीरा बरामद किया है। वैशाली एसपी मनीष के निर्देशन में एसडीपीओ सदर ओमप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेड कर आर्म्स बरामद किया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस टीम छापामारी में जुटी हुई है। रेड के दौरान पुलिस टीम ने कई बदमाशों को भी अरेस्ट किया है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस अभी कुछ भी बोलने से बच रही है।
यह भी पढ़े:Delhi Kanjhawal Case: तीन PCR वैन व दो पुलिस चौकियों के 11 पुलिसकर्मी सस्पेंड
और भी पढ़ें
- चतरा सांसद कालीचरण सिंह अस्वस्थ, हाल जानने पहुंचे धनबाद MP ढुल्लू महतो
- वासेपुर में फ्री हेल्थ कैंप, 48 लोगों में मिला मोतियाबिंद; मुफ्त होगा ऑपरेशन
- धनबाद में RSS का शरद पूर्णिमा उत्सव, खीर भोज में शामिल हुए विधायक राज सिन्हा
- झरिया में ‘डांडिया फिएस्टा’ की धूम, महिलाओं ने डांडिया-धुनुची से बांधा समां
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश हथियारों के साथ इकट्ठा है। सूचना के आलोक में वैशाली एसपी निर्देशन में पुलिस की विशेष टीम का गठन कर गुरुवार की रात रेडरी शुरू की गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की छापेमारी में एक पिस्टल, दो कट्टा, एके-47 की दो मैगजीन, पिस्टल की एक मैगजीन के अलावा काफी संख्या में कारतूस भी बरामद किया गया है।इस दौरान पुलिस ने कई बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किया के बदमाशों से पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम लगातार रेड में जुटी हुई है। एके-47 की दो मैगजीन बरामद किए जाने के बाद पुलिस टीम एके-47 की बरामदगी को लेकर रेड कर रही है।