Advertisement

धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद के बरवाअड्डा पुलिस स्टेशन एरिया अंतर्गत पांडे बरवा जाहरथान के समीप दो अप्रैल 2023 हुई राजकुमार साहू की गोली मारकर मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने मामले में दो क्रिमिनल कुंदन पासवान (लोयाबाद) व चंदन महतो (सिजुआ बस्ती) को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। डीएसपी हेडक्वार्टर वन अमर कुमार पांडेय ने प्रेस कांफ्रेस में यह जानकारी दी। मौके पर बरवाअड्डा थाना प्रभारी बिक्रम कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:देश में 5जी नेटवर्क स्थापित करने की पहल करनेवाला PSU बना ‍बोकारो स्टील प्लांट

डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने बताया कि राजकुमार मर्डर केस में अन्य लोगों की भी संलिप्ता सामने आयी है। इससे जुड़े और भी लोगों की तलाश की जा रही है। इस मर्डर केस का मास्टरमाइंड कुंदन पासवान है। मर्डर केस की साजिश बोकारो में रची गई थी। इसमें हथियार आर्म्स उपलब्ध कराने से लेकर घटनास्थल तक पहुंचने व शूटरों को पहुंचाने का काम करने में कुंदन ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि इस एक सफेद रंग की टीवीएस अपाचे व तीन एंड्राइड मोबाइल और एक प्रीपेड मोबाइल बरामद भी पुलिस ने बरामद किया है। 

फ्लैश बैक

कुर्मीडीह निवासी कांट्रेक्टर व जमीन कारोबारी राजकुमार साव अपने दोस्त  बीसीसीएल ओवरमोन नरोंद्र कुमार यादव के साथ 12 अप्रैल कोपांडेय बरवा स्थित जाहेर स्थान के समीप एक बांस-टाली की दुकान में बैठे हुए थे। नागेंद्र भी जमीन कारोबार करता है। इसी दौरान सफेद रंग की एक अपाची बाइक पर सवार आर्म्स से लैश तीन क्रिमिनल हीरक रोड बिनोद बिहारी चौक की तरफ से आ धमके। बाइक से तीनों उतरे ओर बांस-टाली दुकान के समीप खड़े हो गये। क्रिमिनलों ने पिस्टल निकालकर राजकुमार साव की कनपट्टी में सटाकर गोली मार दी। वहीं नागेंद्र को गोली मारकर घायल कर दिया। नागेंद्र यादव को निशाना बनाकर फायरिंग की गयी। वह जान बचाकर भागने लगा। वह घायल होने के बाद भी 150 फीट दूर जाकर गिर गया।गोली लगने से कुर्मीडीह गांव निवासी राजकुमार साव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, नरेंद्र कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गये। नरेंद्र के हाथ पीठ और कमर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है।