- आदर्श आचार संहिता आज से प्रभावी
- सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील
- नामांकन की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर
- लाइसेंसी हथियार धारकों को हथियार जमा करने का निर्देश
धनबाद। जिला निर्वाचन पदाधिकारी माधवी मिश्रा व एसएसपी हृदीप पी जनार्दनन ने विधानसभा चुनाव 2024 की घोषणा होने के बाद संयुक्त प्रेस कांफ्रेस किया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी व एसएसपी ने र मीडिया को बताया कि धनबाद में 22 अक्टूबर 2024 को विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी की जायेगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2024 रहेगी। 30 अक्टूबर 2024 को नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी की जायेगी। वहीं एक नवंबर 2024 को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि रहेगी।
यह भी पढ़ें:शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न करने के लिए जिला प्रशासन तैयार
■आदर्श आचार संहिता आज से प्रभावी
■सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील
■नामांकन की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर
■20 नवंबर 2024 को धनबाद में मतदान
■लाइसेंसी हथियार धारकों को हथियार जमा करने का निर्देश@ceojharkhand pic.twitter.com/4zUusdMBBa— DC Dhanbad (@dc_dhanbad) October 15, 2024और भी पढ़ें
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
- धनबाद के धैया में चला बुलडोजर, 1.03 एकड़ वन भूमि और सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
- JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा: 11 अभ्यर्थियों से वसूले एक करोड़, लैपटॉप में मिले 24 नाम
- मधुबनी गोलीकांड: ग्रामीण की मौत पर बवाल, DM का कॉलर पकड़ा; फरार ASI पर 25 हजार इनाम
br />जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में धनबाद में 20 नवंबर 2024 को मतदान किया जाएगा। 23 नवंबर 2024 को मतगणना की जाएगी तथा 25 नवंबर 2024 को चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न करने के लिए पुलिस प्रशासन ने मुकम्मल तैयारी की है। शहरी एवं युवा वोटरों को लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई। बताया गया कि 38 सिंदरी, 39 निरसा, 40 धनबाद, 41 झरिया, 42 टुंडी एवं 43 बाघमारा विधानसभा को लेकर 1318 भवनों में 2372 मतदान केंद्र में मतदाता मतदान करेंगे।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा 38 सिंदरी, 39 निरसा, 40 धनबाद, 41 झरिया, 42 टुंडी एवं 43 बाघमारा को लेकर कुल 20 लाख 75 हजार 869 मतदाता है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 10 लाख 72 हजार 596, महिला मतदाताओं की संख्या 10 लाख 3 हजार 221 एवं 52 ट्रांसजेंडर मतदाता है।उन्होंने बताया कि धनबाद में 27944 पीडब्ल्यूडी, 85 वर्ष से अधिक उम्र के 5443 वोटर है। 18 - 19 वर्ष के वोटरों की संख्या 76656 है। 18 - 19 वर्ष के वोटरों में मेल वोटर की संख्या 33347, फीमेल वोटर की संख्या 43308 तथा एक ट्रांसजेंडर मतदाता है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2024 की घोषणा होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी प्रभावी हो गई है। चुनाव आयोग के निर्देश अनुसार इसका अक्षरशः पालन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करने के लिए 63 स्टेटिक सर्विलांस टीम, 18 विडीयो सर्विलांस टीम, 12 विडीयो व्यूइंग टीम, 63 फ्लाइंग स्क्वॉड टीम, 22 अकाउंटिंग टीम तथा 12 असिस्टेंट एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर मौजूद रहेंगे। इसके अलावा 11 इंटर स्टेट तथा 5 इंटर डिस्ट्रिक्ट चेक पोस्ट पर लगातार आने जाने वालों की जांच की जायेगी।
एसएसपी हृदीप पी जनार्दनन महोदय ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तरह ही विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि सिंदरी एवं टुंडी विधानसभा में विशेष निगरानी रखी जायेगी। वहीं 41 मतदान केंद्र नक्सल एरिया में है। जबकि वल्नरेबल बूथ की संख्या 37 एवं क्रिटिकल बूथ की संख्या 632 है। उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर जिले को 260 सेक्टर में बांटा गया है। जहां मतदान संपन्न होने तक सुरक्षाकर्मी भ्रमण करते रहेंगे। मतदान के दिन 19 जोन में क्विक रिस्पांस टीम मौजूद रहेगी।
उन्होंने कहा कि जिले में शांति एवं विधि व्यवस्था कायम करने के लिए 9731 से अधिक वैसे असामाजिक तत्वों को चिन्हित किया है जो विगत 1 साल में विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। वहीं पिछले 10 साल में विविध कांड में संलिप्त अभियुक्तों की भी लिस्ट बनाई गई है। उनके ऊपर पुलिस की सतत नजर रहेगी और प्रीवेंटिव कार्रवाई भी की जायेगी।
एसएसपी ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सीएपीएफ की पांच कंपनी एलॉट की गई है। जिसमें दो कंपनी धनबाद में आ गई है और अभी से जिले के हर कोने में भ्रमणशील रहेगी। साथ ही उन्होंने लाइसेंसी हथियार धारकों को अपने निकटतम थाना में हथियार जमा करने का निर्देश दिया। एसएसपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं भड़काऊ मैसेज डालने वालों के लिए सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल भी प्रभावी है। ऐसा करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी।