Advertisement

धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद की निरसा पुलिस ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम ठगी करने वाले गैंग का खुलासा किया है।पुलिस ने सुदामडीह पुलिस स्टेशन एरिया के कंचनपुर मोहलबानी का देवनारायण सुपाकर नामक युवक को अरेस्ट किया है। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Himachal Pradesh : पुलिस कस्टडी में युवक की मौत मामले में IG समेत 8 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद
निरसा एसडीपीओ रजत माणिक बाखला ने बताया कि देवनारायण सुपाकर निरसा के एक श्यामलाल रविदास नामक युवक से लगभग 18 लाख रूपया ठग लिया देवनारायण सुपाकर  कंचनपुर, मोहुलबनी हाउस नंबर 160 थाना सुदामडीह ,जिला धनबाद का रहने वाला है। वह पिछले चार वर्षों से रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करता था। देवनारायण सुपाकर खुद को रेलवे के बड़े अफसरों से संपर्क की बात कह कर लोगों से नौकरी देने के नाम पर ठगी करता था। इस गैंग में 10 से 12 लोग शामिल हैं। जो कि ग्रुप (सी) और ग्रुप (डी) रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी किया करता था।
उन्होंने बताया कि दिनों निरसा के श्यामलाल रविदास के लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया कि नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख रुपए लिए परंतु अब तक नौकरी नहीं मिला है। जब भी कहते हैं तो वह टालमटोल करता था। मुझे शक हुआ कि मैं जालसाजी का शिकार हो गया। ठगी की कंपलेन उसने निरसा पुलिस स्टेशन में की। निरसा पुलिस ने टीम गठित कर सुदामडीह पुलिस के सहयोग से आरोपी देवनारायण सुपाकर को धर दबोचा। पुलिस के कड़ी पूछताछ में आरोपी ने इस कांड में अपना अपराध स्वीकार कर ली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।