धनबाद। गोविंदपुर पुलिस स्टेशन एरिया में लालबंगला जियलगढ़ा रोड पर सोमवार की देर रात बीती देर रात गोलीबारी की घटना घटी है। हालांकि इसमें किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें:Abbas Ansari की बैरक के बाहर बॉडी-वार्न कैमरे से लैस बंदी रक्षक तैनात, ड्रोन से कासगंज जेल की निगरानी
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
बताया जाता है कि लालबंगला जियलगढ़ा रोड पर सोमवार की देर रात एक युवक ने फायरिंग की। युवक लाल बंगला निवासी शंकर तुरी की कार में बैठा था। कार अनलॉक थी। शंकर तुरी अपने घर पर थे। इसी बीच वह घर से निकले तो उनकी बेटी किरण कुमारी ने उन्हें रोका। तब उनकी नजर कार में बैठे युवक पर पड़ी। उन्होंने कहा- ‘कौन है’ तब युवक ने जवाब दिया ‘तुम्हारा बाप’। यह कहकर वह शख्स धनबाद गोविंदपुर रोड की ओर भागने लगा। शंकर तूरी द्वारा शोर मचाने पर लोगों की भीड़ देखकर युवक फायरिंग करते हुए भाग गया। वह शंकर तुरी पर हमला करने आया था, या कार चोरी करने इन तमाम बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
डीएसपी अमर कुमार पांडेय व थाना प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी खंगाला। डीएसपी अमर कुमार पांडे ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा भी बरामद किया है।