Advertisement

धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद के राजगंज में मंगलवार को माइनिंग इंस्पेक्टर राहुल कुमार ने इलिगल कोल लदे तीन ट्रकों को जब्त किया है।दो ड्राइवर को भी पकड़ा गया है। एक ड्राइवर भागने में सफल रहा।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Dhanbad: IIT ISM ने तैयार किया AI एप 'हर-वे', बिना इंटरनेट भी दिखेगा सटीक लोकेशन 

माइनिंग इंस्पेक्टर ने राजगंज पुलिस स्टेशन एरिया दलुडीह स्थित पेट्रोल पंप के पास खड़े कोयला लदे तीन ट्रकों की जांच की। तीनों पर लगभग 25-25 टन कोयला लदा था। किसी का वैध परिवहन चालान नहीं था। दो ड्राइवर पकड़े गए, जबकि एक भाग निकला। माइनिंग इंस्पेक्टर ने लिखित कंपलेन के साथ दो ड्राइवर समेत तीनों ट्रकों को राजगंज पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस गिरफ्त में आया ड्राइवर जमुई का सुबोध कुमार व जमशेपुर का काजिम खान है। ड्राइवर ने झरिया निवासी रामा नामक व्यक्ति का नाम और मोबाइल नंबर बताया। केंदुआ के पास स्थित डिपो से कोयला लेकर डेहरी जा रहा था। तीनों ट्रक के ड्राइवर, मालिक, कोयला का अवैध कारोबारी रामा, खनिज के क्रेता व विक्रेता पर सरकारी संपत्ति की चोरी, खनन राजस्व की क्षति पहुंचाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया गया है।