धनबाद। झारखंड के धनबाद शहर में ठंड से बचाव का इंतजाम जानलेवा साबित हुआ। सरायढेला थाना क्षेत्र के विकास नगर में सोमवार–मंगलवार की देर रात एक घर में हीटर से लगी आग में नानी और नाती की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
यह भी पढ़ें: BCCL पर MDO का दबाव नहीं चलेगा! CMD मनोज अग्रवाल का एलान— परेशानी होगी, लेकिन कड़े फैसले तय
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा

हीटर पर कंबल गिरने से भड़की आग
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा स्वर्गीय कामता प्रसाद के घर में हुआ। उनकी 62 वर्षीय पत्नी चिंता मणि देवी रात में कमरे के अंदर सो रही थीं। ठंड से बचाव के लिए कमरे में हीटर जलाया गया था। इसी दौरान हीटर पर कंबल गिर गया, जिससे आग तेजी से फैल गई और पूरा कमरा धुएं से भर गया।
नानी को बचाने में नाती की भी मौत
आग और धुएं की चपेट में आने से चिंता मणि देवी की मौके पर ही मौत हो गई। उन्हें बचाने के प्रयास में उनका 18 वर्षीय नाती गोलू (प्रशांत कुमार उर्फ गोलू) भी गंभीर रूप से झुलस गया और इलाज से पहले ही उसकी भी मौत हो गई। बताया गया कि गोलू महज 15 दिन पहले ही पटना से नानी के घर आया था।
संकरी गली बनी राहत में बाधा
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग व पुलिस को सूचना दी। लेकिन मोहल्ला संकरी गली में होने के कारण बड़ी दमकल गाड़ी अंदर नहीं जा सकी। बाद में छोटी दमकल गाड़ी बुलाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
करीब सुबह 4:30 बजे आग पूरी तरह बुझाई जा सकी, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था।
तीन लोग झुलसे, हालत गंभीर
बताया गया कि घर का निचला हिस्सा अंदर से बंद था, जिससे दमकल कर्मियों को अंदर जाने में परेशानी हुई। पीछे के रास्ते से घर में प्रवेश कर ऊपर रह रहे परिवार के अन्य सदस्यों को बाहर निकाला गया। इस दौरान तीन लोग झुलस गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फायर विभाग और पुलिस की टीम आग लगने के सटीक कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में हीटर से आग लगने की आशंका जताई जा रही है