पुलिस वर्दी में डांडिया नाइट में भोजपुरी गाने पर डांस का VIDEO वायरल, राजगंज थानेदार अलीशा कुमारी लाइन क्लोज
धनबाद के राजगंज थाना की SHO अलीशा कुमारी का वर्दी में डांडिया नाइट में भोजपुरी गाने पर डांस का वीडियो वायरल। सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस के बाद लाइन क्लोज की कार्रवाई, पुलिस अनुशासन बनाम व्यक्तिगत आजादी पर सवाल।
धनबाद (Threesocieties.com Desk): कोयला नगरी धनबाद से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे सोशल मीडिया पर तीखी बहस छेड़ दी है। राजगंज थाना की प्रभारी अलीशा कुमारी का वर्दी में डांस करते वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने राजगंज थाना की प्रभारी अलीशा कुमारी को लाइन क्लोज कर दिया है।
यह भी पढ़ें: धनबाद नगर निगम में ‘पावरफुल कमेटी’ तैयार: 55 वार्डों के लिए 11 जोनल टीम, अब विकास को मिलेगी रफ्तार
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि SHO अलीशा कुमारी पुलिस वर्दी में महिलाओं के साथ भोजपुरी गाने “पलंग सागवान” पर जमकर थिरक रही हैं। एक वीडियो में वह महिलाओं के साथ डांडिया खेलती दिख रही है। लेकिन सोशन मीडिया पर वायरल वीडियो में शिर्फ डांस करते दिख रही है। यह वीडियो चैती दुर्गा पूजा के मौके पर आयोजित डांडिया नाइट कार्यक्रम का है, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां मौजूद थीं।
बताया जाता है कि महिलाओं के आग्रह पर राजगंज थाना की प्रभारी अलीशा कुमारी डांडिया में भाग लिया। इसी दौरान महिलाओं के साथ थाना प्रभारी अलीशा कुमारी पुलिस वर्दी में भोजपुरी गाने “पलंग सागवान” पर जमकर डांस करने लगी। यह गाना पहले भी अपनी प्रकृति को लेकर चर्चा में रहा है, जिससे यह मामला और ज्यादा सुर्खियों में आ गया है। भोजपुरी गाने पर डांस का मामला तूल पकड़ने के बाद थाना प्रभारी अलीशा कुमारी को लाइन क्लोज कर दिया गया है।
सोशल मीडिया पर बंटी राय वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की राय दो हिस्सों में बंट गई है। एक वर्ग का मानना है कि वर्दी में और ड्यूटी के दौरान इस तरह का व्यवहार एक जिम्मेदार पुलिस अधिकारी की गरिमा के खिलाफ है। उनका कहना है कि इससे पुलिस विभाग की छवि प्रभावित होती है और अनुशासन पर सवाल उठते हैं।
सोशल मीडिया पर दो धड़ों में बंटी राय
वीडियो सामने आते ही लोगों की प्रतिक्रियाएं दो हिस्सों में बंट गई हैं—
विरोध में क्या कहा जा रहा?
वर्दी में इस तरह का व्यवहार पुलिस की गरिमा के खिलाफ
ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता
विभाग की छवि पर असर
समर्थन में क्या तर्क?
यह एक सांस्कृतिक कार्यक्रम था
समाज से जुड़ाव पुलिस की जिम्मेदारी का हिस्सा
इसे अनावश्यक विवाद बनाया जा रहा
लाइन क्लोज की कार्रवाई, विभाग पर नजर
सूत्रों के अनुसार, हालांकि, अभी तक पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि मामला अब केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रहा।
???? क्या कहता है यह पूरा मामला?
राजगंज SHO का यह वायरल वीडियो जहां एक ओर लोगों के लिए मनोरंजन का विषय बन गया, वहीं इसने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए—
क्या वर्दी में व्यक्तिगत अभिव्यक्ति की सीमा तय होनी चाहिए?
क्या सामाजिक आयोजनों में पुलिस की भागीदारी गलत है?
अनुशासन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के बीच संतुलन कैसे बने?
???? निष्कर्ष
धनबाद की ‘डांसिंग थानेदार’ का यह मामला अब एक उदाहरण बन चुका है, जो बताता है कि आज के डिजिटल दौर में एक वीडियो ही करियर और छवि दोनों को प्रभावित कर सकता है।
अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि प्रशासन इस पूरे विवाद पर क्या अंतिम फैसला लेता है।
: पुलिस वर्दी में भोजपुरी गाने पर डांस का VIDEO वायरल, राजगंज थानेदार अलीशा कुमारी लाइन क्लोज
धनबाद की ‘डांसिंग थानेदार’ पर गिरी गाज: वर्दी में डांडिया नाइट में डांस पड़ा भारी, लाइन क्लोज






