- बड़े बिजनसमैन के साथ घटना को अंजाम देने की योजना विफल
धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद में बैंक मोड़ पुलिस स्टेशन की पुलिस ने गैंग्स ऑफ वासेपुर के फरार चल रहे गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग से जुड़े दो क्रिमिनलों को अरेस्ट किया है। इनके पास से आर्म्स एवं गोली बरामद किया गया है।
यह भी पढ़ें:Lok Sabha Election 2024 Bihar : भागलपुर के एक्स RJD एमपी बुलो मंडल JDU में हुए शामिल

और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
बैंकमोड़ थाना प्रभारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दो अज्ञात व्यक्त्ति हथियार के साथ भूली ओभरब्रीज के नीचे घुम रहे हैं। इस संबंध में एसएसपी को सूचित करते हुए डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) धनबाद के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए भूली ओभरब्रीज के नीचे से दो व्यक्ति को आर्म्स एवं गोली के साथ दबोच लिया।
पुलिस गिरफ्त में आये संजू उर्फ राशिद हसन व मो दानिश ने अपने अपराध को स्वीकार करते हुए बताये कि ये दोनो प्रिंस खान के गैंग से जुड़े हुए हैं।प्रिंस खान के लिए रंगदारी वसूलने हेतु एक बड़े बिजनसमैन के साथ बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे। इस संबंध में बैंक मोड़ थाना कांड सं0-66/24 दि0-17.04.2024 धारा-25(1-बी) ए/26/35 शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया।