Advertisement
  • लगवाये अल्लाह-हू-अकबर के नारे

हैदराबाद। पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के कारण हैदराबाद के एक कॉलेज के हॉस्टल में स्टूडेंटकी जमकर पिटाई की गयी। हिमांक बंसल नामक  स्टूडेंट को एक नवंबर को उसके हॉस्टल के साथियों ने नंगा कर पीटा व अमानवीय व्यवहार किया।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:झारखंड: 16 नवंबर से पुलिसकर्मियों को शीतकालीन वर्दी पहनने का आदेश जारी

हिमांक बंसल हैदराबाद में IFHE में कानून की पढ़ाई कर रहा है और अभी अंडर ग्रेजुएशन में है। इस घटना से संबंधित कई वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। कथित हमले के वीडियो और फोटो कॉलेज के स्टूडेंट्स के बीच जमकर शेयर की गईं। वीडियो में हैदराबाद के ICFAI फाउंडेशन फॉर इंस्टीच्युट के अन्य स्टूडेंट्स द्वारा पीटा जा रहा है। 'अल्लाह-हू-अकबर' के नारे लगाने को मजबूर किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में, स्टूडेंट्स के एक ग्रुप को हॉस्टल केअंदर एक रूम में बंसल को पीटते और धमकाते हुए देखा जा सकता है।

 पुलिस के स्टूडेंट ने 11 नवंबर को कंपलेन दर्ज कराई थी। हिमांक ने अपने कंपलेन में कहा था, "1 नवंबर को कॉलेज कैंपस के अंदर मेरे हॉस्टल के रूम में मेरा शारीरिक और यौन उत्पीड़न किया गया। 15 से 20 लोगों ने मेरे साथ मारपीट की।" अन्य स्टूडेंट्स ने उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की और दुर्व्यवहार किया।पीड़ित स्टूडेंट ने कहा कि उन्होंने उसके चेहरे पर मुक्का मारा, उसे थप्पड़ मारा, पेट में लात मारी, उसके जननांगों को छुआ। कुछ केमिकल और पाउडर को जबरन खिलाया। बंसल ने अपनी कंपलेन में कहा, "एक स्टूडेंटने अपने  प्राइवेट पार्ट को मेरे मुंह में डालने का भी प्रयास किया।" उन्होंने मेरे कपड़े फाड़ने की कोशिश की, मुझे नंगा कर दिया और एक के बाद एक मुझे पीटते रहे। वे चिल्लाते रहे, 'उसे तब तक मारो जब तक वह मर न जाए'।"

स्टूडेंट ने आरोप लगाया कि उसके पूरे चेहरे पर चोट के निशान थे और उसकी आंखें और नाक सूज गए थे। पुलिस के अनुसार स्टूडेंट्स ने उसे धमकी भी दी थी। इससे पहले, पीड़ित ने आईएफएचई अफसरों को पत्र लिखकर आरोपी के खिलाफ शारीरिक हमले और जान से मारने की धमकी की औपचारिक कंपलेन दर्ज करने की मांग की थी। पीड़ित स्टूडेंट ने एक दोस्त के साथ बातचीत के दौरान पैगंबर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। अन्य स्टूडेंट को इसके बारे में तब पता चला जब उसने अपनी चैट सार्वजनिक की। पुलिस ने तेलंगाना प्रोहिबिशन ऑफ रैगिंग एक्ट की कई सेक्शन के तहत मामला दर्ज किया है।