Advertisement

नई दिल्ली। आईपीएल 2023 सीजन का पहला क्वालीफायर मुकाबला मंगलवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया खेला गया। चार बार की चैंपियन सीएसके ने मंगलवार को क्वॉलिफायर-1 में गुजरात टाइटंस को 15 रन से हरा दिया। सीएसके ने रिकॉर्ड 10वीं बार फाइनल में एंट्री की है। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:UPSC Result 2022: UPSC सिविल सर्विज एक्जाम का फाइनल रिजल्ट जारी, इशिता किशोर टॉपर, 933 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन

खिताबी मुकाबला 28 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा।इस मैच में हार के बावजूद गुजरात की टीम फाइनल की रेस में बरकरार है। गुजरात को अब बुधवार को होने वाले एलिमिनिटेर-1 की विजेता टीम से खेलना होगा। इस एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होना है। आज  केमैच में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया।  चेन्नई ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 172 रन बनाये। जवाब में गुजरात 20 ओवर में 157 रन पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के हीरो ऋतुराज गायकवाड़ रहे। उन्होंने 44 बॉल पर 60 रन की अहम पारी खेली। 

गुजरात की पारी
टारगेटका पीछा करनेउतरी गुजरात की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। ऋद्धिमान साहा 12 रन बनाकर आउट हो गये। कैप्टन हार्दिक पांड्या (8) का बल्ला भी नहीं चला। इसके बाद, गिल ने दासुन शनाका (16 बॉल में 17) के साथ तीसरे विकेट के लिए 31 रन की पार्टनशीप  की। शनाका 11वें ओवर मेंपवेलियन लौटे।  डेविड मिलर (3), विजय शंकर (14) और राहुल तेवतिया कमाल नहीं दिखा पाये। गिल 14वें ओवर में चाहर का शिकार बने। उन्होंने 38 बॉल में चार चौकों और एक छक्के के जरिए 42 रन की पारी खेली। जीटी के छह विकेट 98 के कुल स्कोर पर गिर गये थे। आठवें नंबर पर उतरे राशिदसात 7 रन बनाकर नाबाद रहे।
 चेन्नई की पारी
चेन्नई ने दमदार आगाज किया। ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे नेपहले विकेट के लिए 87 रन की पार्टनरशिप की। यह पार्टनरशिप 11वेंओवर में टूटी। गायकवाड़ को दूसरे ओवर में नो-बॉल के चलते जीवनदान मिला था, जिसका उन्होंने जमकर फायदा उठाया। गायकवाड़ ने 44 बॉल में 60 रन बनाये। उन्होंने सात चौके और एक छक्का मारा। यह उनका मौजूदा सीजन का चौथा हाफ सेंचुरी है। वहीं, कॉनवे फिफ्टी से चूक गये। उन्होंने 34 बॉल में चार चौकों की बदौलत 42 रन की पारी खेली। शिवम दुबे ने केवल एक रन बनाया। अजिंक्य रहाणे और अंबाती रायडू ने 17-17 रन की पारी खेली। रहाणे 15वें और रायडू 18वें ओवर में आउट हुए। रायडू जब पवेलियन लौटे, तब चेन्नई का स्कोर 148/5 था। रविंद्र जडेजा ने टीम को 170 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 16 बॉल में दो चौकों के जरिए 22 रन बनाये। उनका विकेट चेन्नई की पारी की आखिरी गेंद पर गिरा। धोनी ने दो बॉल में एक रन जुटाया। मोईन अली नौ रन बनाकर नाबाद लौटे। 
गुजरात के लिए शमी और मोहित शर्मा ने दो-दो विकेट झटके। नालकंडे, राशिद खान और नूर ने एक-एक विकेट लिया।  वहीं, चेन्नई की ओर सेदीपक चाहर, महेश तीक्षणा, रविंद्र जडेजा और पथिराना नेदो-दो शिकार किये।