- पेड़ पर बैठी अपनी फोटो किया ट्वीट, खूब मिल रहे हैं लाइक्स व रिट्वीट
रांची। आइएएस अफसर व मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी का साधारण अंदाज सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। उन्होंने 10 जुलाई को टि्वटर पर अपनी तीन फोटो को अपलोड किया है। फोटो को खूब लाइक्स मिल रहे हैं। रिट्वीट किया जा रहा है।
वह फोटो में नदी के किनारे एक वृक्ष पर बैठी दिख रही हैं। उन्होंने लिखा है मोंक आइिंग अराउंड..। आगे लिखा है पोजर ऑन ए ट्री। ट्राइ दिस ड्यूरिंग एन आउटिंग वन डे। एंज्वायड विइंग ए किड एगेन। फिर हैश टैग करते हुए लिखा है नेचर ग्रीन।राजेश्वरी बी के फोटो व कोट पर लगभग डाई हाजर लाइक्स मिले हैं और 100 रि-टि्विट्स है। राजेश्वरी बी के इन फोटो कामेंट्स भी खूब मिले हैं। सोशल मीडिया से बाहर भी इन फोटो की खूब चर्चा हो रही है। इसमें उनके दुमका डीसी पोस्ट से ट्रांसफर को लेकर मतलब निकाले जा रहे हैं। इसके अलावा उनके मोंक आइिंग अराउंड के भी कई मतलब निकाले जा रहे हैं।
और भी पढ़ें
- धनबाद की मुनीडीह कोलियरी को 5-स्टार अवार्ड, 92% अंक के साथ बढ़ाया BCCL का मान
- IIT-ISM धनबाद के छात्र की मौत, प्री-प्लेसमेंट नहीं मिलने से तनाव की बात आई सामने
- बारामुड़ी खटाल पर प्रशासन सख्त, छठ तक मिली मोहलत; 19 नवंबर को अगली सुनवाई
- जमशेदपुर में खूनी पारिवारिक विवाद: बड़े भाई ने डॉक्टर ओपी आनंद को मारी गोली
दुमका डीसी पोस्ट से बी राजेश्वरी को ट्रांसफर कर झारखंड का मनरेगा आयुक्त बनाया गया है। इससे ठीक पहले राजेश्वरी बी की नौ जुलाई को रांची में बतौर मनरेगा आयुक्त के पद पर ज्वाइन करने की फोटो अपलोड की गई है। मनरेगा झारखंड के टि्वटर हैंडल से उनके ज्नाइनिंग की फोटो अपलोड की गई हैं। इसमें लिखा गया है कि राज्य की पहली महिला मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने संभाला काम। कहा-मनरेगा योजना बल्कि रोजगार का साधन। हैश टैग करते हुए लिखा गया है कि मनरेगा आयुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना प्राथमिकता होगी। इस ट्वीट पर भी 672 लाइक्स मिले हैं।रामगढ़ और दुमका की डीसी रही राजेश्वरी बी रचनात्मक और सकारात्मक कार्यों के लिए जानी जाती हैं।