धनबाद। झारखंड गवर्नमेंट ने धनबाद के डीसी वरुण रंजन का ट्रांसफर कर दिया है। झारखंड ओद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम के एमडी माधवी मिश्रा को धनबाद का नया डीसी बनाया गया है।
और भी पढ़ें
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
- पत्नी के आरोपों के बीच हटाए गए खगड़िया SP भानु प्रताप, IPS शैलेंद्र सिंह को कमान

2015 बैच की आइएएस माधवी मिश्रा रांची में झारखंड औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम में एमडी के पद पर थीं। वह अधिकारी हैं। वह रामगढ़ में डीसी तथा हजारीबाग में नगर निगम आयुक्त पद पर रह चुकी हैं। वह मूलत: उत्तर प्रदेश की रहनेवाली हैं।वरुण रंजन को झारखंड ओद्योगिक विकास निगम आधारभूत संरचना का एमडी बनाया गया है।
ट्रांसफर होना था, हटाने का आधार मिल गया
डीसी वरुण रंजन के ट्रांसफर को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। बताया जाता है कि वरुण रंजन की गलती के कारण धनबाद में सीएम चंपाई सोरेन और चीफ सेकरेटरी एल ख्यांग्ते पीएम नरेंद्र मोदी को सीऑफ नहीं कर पाये थे। सीऑफ के लिए जाने के क्रम में एक वाहन खराब हो गया था, जबकि दूसरा वाहन डीसी समय पर उपलब्ध नहीं करा सके। पीएम और सीएम के जाने के बाद शाम होते-होते वरुण के ट्रांसफर का आदेश आ गया।
ब्लैक डायमंड ग्रुप के निशाने पर थे वरुण रंजन !
धनबााद के डीसी रहे आइएएस अफसर वरुण रंजन के ट्रांसफर को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। एक तबका का कहना है कि ब्लैक डायमंड ग्रुप के निशाने पर आ जाने के कारण उनको धनबाद से जाना पड़ा है। कोयला राजधानी में चर्चा है कि ब्लैक डायमंड ग्रुप ने पहले ही एलान कर दिया था, पीएम के कार्यक्रम के बाद डीसी बदले जा सकते हैं। चर्चा है कि ब्लैक डायमंड के इलिगल बिजनस में डीसी की सख्ती बाधा आ रही थी। अब देखना है कि आगे क्या होता है।
वरुण रंजन के घंटों मीटिंग से अफसर रहते थे परेशान
वरुण रंजन से अफसरों की शिकायत थी कि वह घंटों मीटिंग करते थे। अफसरों को काम करने का समय नहीं मिल पाता था। कई सीनीयर व जूनियर अफसर भी डीसी की कार्यप्रणाली से नाराज चल रहे थे।