Advertisement

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पुणे के लोनी कालभोर पुलिस स्टेशन एरिया में शुभांगी नामक दुल्हन गाड़ी के बोनट पर बैठ कर शादी रचाने पहुंची। गाड़ी के बोनट पर बैठी दुल्हन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दुल्हन एक एसयूवी-कार के बोनट पर बैठी हुई है। ड्राइवर रोड पर आराम से गाड़ी चला रहा है। रोड पर आने-जाने वाले लोग यह नजारा देख दंग थे। इससे संबंधित वीडीओ वायरल होने के बाद अब इस मामले में दुल्हन, वीडियोग्राफर और गाड़ी ड्राइवर सहित वाहन में सवार अन्य लोगों के खिलाफ एमवी एक्ट, आपदा प्रबंधन अधिनियम, महाराष्ट्र कोविड विनियमन अधिनियम आदि के तहत FIR दर्ज किया गया है। उनमें से किसी ने भी मास्क नहीं पहना था।
शुभांगी अपने विवाह समारोह स्थल जाने के दौरान एक चलती एसयूवी के बोनट पर बैठी थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वाहन सासवड जा रहा था, जहां शादी समारोह का आयोजन किया गया था। जबकि वीडियो सुबह उस समय बनाया गया था जब वाहन पुणे-सासवड रोड पर यहां दिवे घाट जा रहा था।

ADVERTISEMENT