नई दिल्ली। मणिपुर गवर्नमेंट ने टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली मीराबाई चानू को एडिशनल एसपी एप्वाइंट (स्पोर्ट्स) एप्वाइंट किया है। इससे पहले मीराबाई के गोल्ड जीतने पर मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह मीराबाई को एक करोड़ रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा कर चुके है।

और भी पढ़ें
- वासेपुर में फ्री हेल्थ कैंप, 48 लोगों में मिला मोतियाबिंद; मुफ्त होगा ऑपरेशन
- धनबाद में RSS का शरद पूर्णिमा उत्सव, खीर भोज में शामिल हुए विधायक राज सिन्हा
- झरिया में ‘डांडिया फिएस्टा’ की धूम, महिलाओं ने डांडिया-धुनुची से बांधा समां
- धनबाद: बरवाअड्डा में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, भतीजे की हत्या; चाचा पर आरोप
मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में मेडल का इंडिया का 21 साल के सूखे को खत्म किया है। उन्होंने सिल्वर मेडल जीतकर देश का खाता भी खोला। उन्हें यह मेडल 49 किग्रा कैटेगरी में मिला। इस इवेंट में चाइना की हाऊ झीहुई ने गोल्ड हासिल किया था। कहा जाता है कि झीहुई का डोपिंग टेस्ट होगा। ऐसे में अगर वे इसमें फेल हो जाती हैं तो गोल्ड मेडल चानू की झोली में आ जायेगा।

देश लौटने पर 'सिल्वर गर्ल' का भव्य स्वागत
मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने सोमवार को घोषणा की कि टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को एएसपी के रूप में नियुक्त किया जायेगा। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार उन्हें एक करोड़ रुपये का इनाम भी देगी।टोक्यो ओलंपिक में वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतकर मीराबाई चानू भारत लौट आयी हैं। भारत लौटने पर उनका एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। देश लौटने के बाद मीडिया के साथ बातचीत में मीराबाई ने कहा कि मेरे लिए ये बहुत ही चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने उनका और उनके कोच का ओलंपिक में मेडल जीतने का सपना था।उन्होंने कहा कि रियो ओलंपिक में मेरा मेडल चूक गया था, उस के बाद हमने पूरी मेहनत की। रियो ओलंपिक से मैंने बहुत कुछ सीखा। वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने कहा कि हमने 5 साल त्याग करके टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने के लिए बहुत मेहनत की. हमारा सपना पूरा हुआ है. इधर भारत में भव्य स्वागत से खुशी चानू ने ट्वीट किया और अपने फैन्स को इसके लिए धन्यवाद कहा।