Advertisement

नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (पारस) के नेशनल प्रसिडेंट व सेंट्रल खाद्य एवं प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस ने नई दिल्ली में अमित शाह से मुलाकत की है। यह मुलाकात होम मिनिस्टर के दिल्ली स्थित आवास पर हुई। दोनों के बीच लगभग आधे घंटे तक बातचीत हुई। 
पारस के साथ पार्टी के एलजेपी के बिहार प्रसिडेंट व एमपी प्रिंस राज भी थे। शाह व पारस की मुलाकात के बाद कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि बीजेपी ने अब एलजेपी के पारस गुट को ही असली लोजपा मान लिया है। एक दिन पहले ही पारस के छोटे भाई की पुण्यतिथि पर भी बीजेपी पशुपति के साथ खड़ी नजर आई थी। चिराग ने अकेले ही पुण्यतिथि मनाई थी।

ADVERTISEMENT

कभी अपने को पीएम नरेंद्र मोदी का हनुमान बताने वाले एलजेपी एमपी चिराग पासवान का एनडीए के लिए चैप्टर क्लोज हो गया है। चाचा पशुपति कुमार पारस और चचेरे भाई प्रिंस राज को बीजेपी जिस अंदाज में महत्व दे रही वह चिराग पासवान के लिए यह साफ संकेत है कि एनडीए में अब उनके रास्ते बंद होने को हैं। बीजेपी अब सार्वजनिक रूप से चिराग पासवान को एक के बाद एक कांटा चुभा रही है।बीजेपी की राजनीति से यह साफ संकेत मिल रहे हैं उसे चिराग नहीं पारस चाहिए। 
शिष्टाचार मुलाकात 
एलजेपी ने  खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस की इस मुलाकात को वैसे उनकी पार्टी शिष्टाचार मुलाकात बता रही है। कहा जा रहा कि केंद्र में खाद्य प्रसंस्करण मंत्री बनने के बाद पशुपति कुमार पारस ने होम मिनिस्टर अमित शाह से फोन पर बात की थी। मिनिस्टर बनने के बाद उनकी अमित शाह से यह औपचारिक मुलाकात थी।