नई दिल्ली। दिल्ली के सुभाष नगर स्थित सर्वोदय बाल विद्यालय में 9वीं क्लास का स्टूडेंट राजन (15) ने स्क्रैप पार्ट्स से इलेक्ट्रिक रॉयल एनफील्ड बाइक का निर्माण किया है। इस बाइक को बनाने में लगभग 45,000 रुपये खर्च हुए हैं।

और भी पढ़ें
- धनबाद की मुनीडीह कोलियरी को 5-स्टार अवार्ड, 92% अंक के साथ बढ़ाया BCCL का मान
- IIT-ISM धनबाद के छात्र की मौत, प्री-प्लेसमेंट नहीं मिलने से तनाव की बात आई सामने
- बारामुड़ी खटाल पर प्रशासन सख्त, छठ तक मिली मोहलत; 19 नवंबर को अगली सुनवाई
- जमशेदपुर में खूनी पारिवारिक विवाद: बड़े भाई ने डॉक्टर ओपी आनंद को मारी गोली
दिल्ली के सुभाष नगर स्थित सर्वोदय बाल विद्यालय में नौवीं क्लास का स्टूडेंट राजन ने ये कारनाम कर दिखाया है। इस इलेक्ट्रिक बाइक को बनाने में स्क्रैप के साथ पुरानी बाइक का इस्तेमाल किया गया है। राजन ने मीडिया को बताया कि, इस बाइक के पार्ट्स को कलेक्ट करने में लगभग तीन महीने का समय लगा।मात्र दिनों में सभी पार्ट्स को असेंबल कर इस इलेक्ट्रिक बाइक को तैयार किया गया है।राजन इससे पहले इलेक्ट्रिक साइकिल का निर्माण कर चुका है। लेकिन उस साइकिल में स्पीड कंट्रोल मैकेनिज्म का इस्तेमाल नहीं किया गया था। इसके चलते वो एक एक्सीजेंट के शिकार हो गये। एक्सीडेंट में उन्हें चोट भी लगी थी। इस घटना के बाद लॉकडाउन के दौरान राजन ने अपने घर के पास के दुकानों में काम करने वाले मैकेनिक्स के साथ समय बिताया। इलेक्ट्रिक वाहन से जुड़ी तमाम जानकारियां हासिल की और इस इलेक्ट्रिक बाइक का निर्माण किया।
धनबाद: नदखुरकी कोल डंप में कोलडंप में ढुल्लू और जलेश्वर समर्थकों में भिड़ंत, नौ घायल, थाना घेराव
पिता से बोला था झूठ, मिली सफलता
राजन के पिता दशरथ शर्मा ने मीडिया से कहा कि राजन बचपन से ही जिज्ञासु बच्चा रहा है।र उसे इलेक्ट्रॉनिक्स का बहुत शौक था। उन्होनें कहा किइस इलेक्ट्रिक बाइक पर काम करने के लिए उसने मुझसे झूठ बोला। कहा कि उसे स्कूल से बाइक को रीसायकल करने का प्रोजेक्ट मिला है। बाइक को तैयार करते समय वेल्डिंग के दौरान उसे कई बार चोट लगी।लेकिन उसने हार नहीं मानी और काम जारी रखा। मेरे पास अपने काम के कारण इस प्रोजेक्ट में उसकी मदद करने का समय नहीं था, लेकिन उसने पूरे समय अकेले रहकर इस बाइक का निर्माण किया है।
ऐसी है ये इलेक्ट्रिक बाइक
इंडिया टूडे में छपी रिपोर्ट के अनुसार इस बाइक को बनाने के लिए एक पुरानी रॉयल एनफील्ड का इस्तेमाल किया गया है। इसे राजन ने 10,000 रुपये में मायापूरी के स्क्रैप मार्केट से खरीदा था। राजन का दावा है कि ये इलेक्ट्रिक बाइक सिंगल चार्ज में 100 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देती है। इसके अलावा ये बाइक सिटी में 50 किलोमीटर प्रतिघंटा और हाइवे पर 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से दौड़ सकती है। इस बाइक के बीच में लकड़ी का एक बॉक्स इंस्टॉल किया गया है, जिसमें बैटरी को रखा गया है।