नई दिल्ली: इंडिया में सितंबर-अक्टूबर में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, तैयार रहने की जरूरत: नीति आयोग 

नीति आयोग के सदस्य वीके सारस्वत ने कहा कि इंडिया के महामारी विशेषज्ञों ने बहुत स्पष्ट संकेत दिए हैं कि कोविड-19 की थर्ड लहर की संभावना है। इसके सितंबर-अक्टूबर से शुरू होने की आशंका है। इसलिए देश को अधिक से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन करना चाहिए।

नई दिल्ली: इंडिया में सितंबर-अक्टूबर में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, तैयार रहने की जरूरत: नीति आयोग 
नीति आयोग के सदस्य वीके सारस्वत।

Advertisement

नई दिल्ली। नीति आयोग के सदस्य वीके सारस्वत ने कहा कि इंडिया ने कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर का सामना काफी अच्छी तरह से किया है। इसलिए संक्रमण के नये मामलों की संख्या में काफी कमी आई है। उन्होंने कहा कि थर्ड वेव से निपटने के लिए भी तैयारियां पूरी होनी चाहिए, जिससे युवा आबादी के अधिक प्रभावित होने की आशंका है।
सारस्वत ने कहा कि इंडिया के महामारी विशेषज्ञों ने बहुत स्पष्ट संकेत दिए हैं कि कोविड-19 की थर्ड लहर की संभावना है। इसके सितंबर-अक्टूबर से शुरू होने की आशंका है। इसलिए देश को अधिक से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन करना चाहिए।सारस्वत ने कहा कि मुझे लगता है कि हमने कोविड-19 की दूसरी लहर का अच्छी तरह सामना किया। काफी हद तक अच्छा किया है। और यह यही कारण है कि संक्रमण के नये मामले काफी कम हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी गतिविधियों की मदद, ऑक्सीजन बैंक बनाना, बड़ी संख्या में ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए उद्योग स्थापित कर, हम महामारी से निपटने में कामयाब रहे। रेलवे, हवाईअड्डों, सैन्य बल का इस्तेमाल तरल ऑक्सीजन को ले जाने के लिए किया जा रहा है।