Advertisement

जयपुर। राजस्थान के नागौर में नेशनल हाईवे से गुजर रहा एक हाइ स्पीड SUV गाड़ी अचानक सड़क पर अनकंट्रोल हो गया। लगभग आठ बार पलटी खाते हुए रोड के समीप बने शोरूम के गेट से जा टकराया। हादसे का CCTV वीडियो सामने आया है उसे देखकर इस दुर्घटना की गंभीरता को अंदाजा लगाया जा सकता है।
यह भी पढ़े:Dhanbad:धनबाद में बालू माफिया ने किया माइनिंग डिपार्टमेंट की टीम पर हमला,दो माइनिंग इंस्पेक्टर घायल

ADVERTISEMENT

वीडियो में दिख रही है एक्सीडेंट की भयावहता
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हादसे के समय गाड़ी में कुल पांच लोग सवार थे। इस दौरान गेट से टकराते वक्त एक शख्स गाड़ी से बाहर भी जा गिरा। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इतना खतरनाक एक्सीडेंट होने के बाद भी गाड़ी में बैठे किसी शख्स को कोई गंभीर चोट नहीं आयी। सभी पांच लोग चमत्कारिक रूप से बाल-बाल बच गये। इतना ही नहीं गाड़ी से उतरने के बाद उन्होंने शोरूम में तैनात गार्ड से चाय पिलाने के लिए भी कहा।
आग भी लग गयी
हादसे का जो वीडियो फुटेज सामने आया है, उसमें देर रात के वक्त होंडा एजेंसी का खाली कैंपस दिखायी दे रहा है, इसी दौरान रोड से एक हाई स्पीड बोलेरो कैम्पर वाहन पलटी खाकर आता हुआ दिखता है। पहले वह पलटी खाते हुए एजेंसी की बाउंड्री वॉल से टकराता है, फिर इसके बाद इसी तरह पलटते हुए गेट से जा टकराता है। इस दौरान उसमें आग भी जलती दिखती है। संयोग यह रहा कि आग फैलती नहीं है, वर्ना हादसा गंभीर हो जाता।
एक  व्यक्ति वाहन से बाहर फेकाया
वाहन जब बाउंड्री वॉल से टकराता है तो उसमें से एक व्यक्ति गेट के पास गिर भी जाता है। फिर वाहन के रुकने के बाद बाउंड्रीवॉल के पास गिरा वही शख्स फांदकर अंदर आता है। लंगड़ाते हुए चलकर वाहन के पास पहुंचता है। अंदर बैठे लोगों की हालत देखता है। इसके बाद उसमें सवार अन्य चार लोग भी बाहर आ जाते हैं और फिर सभी लोग कार शोरूम में ड्यूटी कर रहे गार्ड से चाय के बारे में पूछते हुए उससे चाय पिलाने के लिए कहते हैं।पांचों ने उतरने के बाद सबसे पहले चाय मांगी इस बारे में जानकारी देते हुए शोरूम के एक गार्ड ने बताया कि, 'हादसे में किसी को चोट नहीं आई, एक खरोंच भी नहीं आई। वाहन से उतरते ही उन सभी ने चाय मांगी।' उन्होंने गार्ड को बताया कि वे नागौर से बीकानेर जा रहे थे। हालांकि दुर्घटना के सही कारण के बारे में अबतक कोई जानकारी पता नहीं लग सकी है।