- चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही 15904 एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर कर पलट गये
- हादसे में 31पैसेंजर घायल
गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बड़ा रेल हादसा हुआ है। चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के आठ डिब्बे गोंडा-मनकापुर सेक्शन में मोतीगंज और झिलाही रेलवे स्टेशनों के बीच पटरी से उतर गयी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है। 31 यात्री घायल हो गये हैं।
यह भी पढ़ें:Jharkhand:क्राइम कंट्रोल में में कोताही बर्दाश्त नहीं: CM हेमंत सोरेन
#WATCH | Uttar Pradesh: Restoration work underway at the Chandigarh-Dibrugarh Express derailment site in Gonda
As per North Eastern Railway General Manager Saumya Mathur, 2 people died and 31 got injured. pic.twitter.com/ZoV015hMGQ— ANI (@ANI) July 18, 2024और भी पढ़ें
- सोशल मीडिया पर खबर शेयर करना अपराध नहीं! कर्नाटक HC ने X एडमिन की FIR की रद
- Dhanbad: खिलाड़ियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, झारखंड में DCA ने बनाया रिकॉर्ड
- IIT ISM Dhanbad में काउंसलिंग इंटर्न के 4 पदों पर भर्ती, ₹30 हजार मानदेय
- Dhanbad : बेड पर रखा था चाकू, करवट लेते ही BCCL GM प्रवीण कुमार के पेट में लगा
पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज सिंह ने कहा, रेलवे की मेडिकल वैन मौके पर पहुंच गई है। राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिये गये हैं। यह घटना दोपहर 2.37 बजे के आसपास हुई। रेल यात्रियों की मदद एवं अन्य जानकारी हेतु रेलवे द्वारा हेल्प लाइन नम्बर जारी किये गये हैं। पटरी से उतर गये। बेपटरी होने के बाद कई डिब्बे पलट गये हैं। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। कई यात्री घायल हैं। ट्रेन के पांच डिब्बे पलट गये हैं। एक डिब्बा काफी दूर जाकर पलटा है।
ट्रेन गोंडा से चलने के 10 मिनट बाद ही हादसे का शिकार हो गई है। एसी कोच सबसे ज्यादा डैमेज हुआ है। यात्रियों को कांच तोड़कर बाहर निकाला जा रहा है। मौके पर मौजूद यात्रियों के अनुसार जिस समय हादसा हुआ ट्रेन गोंडा से रवाना होने के बाद रफ्तार पकड़ चुकी थी। पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम आदित्य कुमार भी अफसरों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये हैं। रेलवे के सीनीयर अफसरों के साथ-साथ प्रशासनिक व पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंचे हैं। जिले की सभी एंबुलेंस घटनास्थल पर बुलायी गयी है। रेलवे और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची हैं। घायलों को रेलवे हॉस्पिटल पहुंचाया गया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को मौके पर पहुंचने और राहत कार्य तेज करने के आदेश दिये हैं। ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। प्रशासनिक अफसरों को हर संभव सहायता पहुंचाने के निर्देश दिये हैं। सीएम के निर्देश पर आसपास के जिलों के सभी अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी को अलर्ट मोड पर रखा गया है। सीएम योगी ने एसडीआरएफ की टीमों को भी मौके पर पहुंच कर राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं।
लखनऊ-गोरखपुर रूट पर कई ट्रेनों का मार्ग बदला
गोरखपुर लखनऊ रूट पर ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है।15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन कर मनकापुर-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते चलाई जा रही है। 15653 गुवाहाटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन कर मनकापुर-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते चलाई जा रही है।
हेल्पलाइन नंबर
1. गोण्डा - 8957400965
2. लखनऊ - 8957409292
3. सीवान - 9026624251
4. छपरा - 8303979217
5. देवरिया सदर- 8303098950